Kavita Kudrat ki Aawaj

कुदरत की आवाज | Kavita Kudrat ki Aawaj

कुदरत की आवाज !

( Kudrat ki aawaj )

 

कुदरत से छल करके कहाँ जाओगे,
बहाया उसका आँसू तो बच पाओगे?
कुदरत का सिर कुचलना मुनासिब नहीं,
बचाओगे उसको तो दुआ पाओगे।

जोशीमठ में जो मची है हाय – तौबा,
क्या फजाओं को फिर से हँसा पाओगे?
काटा पहाड़, बनाई हाट, सुरंग,सड़क,
क्या फिर से पहाड़ तू बना पाओगे?

सूरज – चाँद जिसका उठाते थे डोला,
क्या गौने की दुल्हन बना पाओगे?
जिन प्राणियों का तूने उजाड़ा बसेरा,
उनका आँसू हँसी में बदल पाओगे?

कुदरत की आवाज को दबाया बहुत,
उसके गालों की झुर्री हटा पाओगे?
आँख का काजल वो गजरे की खुशबू,
किया तूने गायब , लौटा पाओगे?

उसके दामन में तूने बिछाए जो काँटे,
क्या वफाओं के फूल खिला पाओगे?
मत चीर खंजर से पर्वत का सीना,
जो लूटी है दौलत, क्या दे पाओगे?

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

सेना दिवस | Sena diwas par kavita

 

Similar Posts

  • गीता मानस | Poem on Gita Manas

    गीता मानस ( Gita manas )    अद्भुत रचना शेष की , अलंकार रस छंद । गीता मानस को पढ़ें , दूर सभी हों द्वंद्व ।। भगवद्गीता ग्रंथ का , छंदों में अनुवाद । जीवन को रसमय करें , करे दूर अवसाद।। गीता मानस का सृजन , मानवता का पंथ । गूढ़ विषय सरलीकरण ,…

  • देश अब तुम्हें पुकारे

    देश अब तुम्हें पुकारे वापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारेदेखो हाल इस धरती काजो तुम कर गए हमारे हवालेवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे भूल गए सब तुम्हारी कुर्बानीलहू तुम्हारा बहा कटे हाथ और पैरमां बहन पत्नी और बेटीरोती थी तब घर में अकेलीवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   काश कोई हवा का झोका, उसे छूकर आता। उसकी खुशबू को खुद को समेटे, मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में । मैं एक बार फ़िर, खो जाता, उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में। मेरी आंखों के सामने छा जाता , उसका किसी हवा के…

  • आया बुढ़ापा ले मनमानी | Aaya Budhapa

    आया बुढ़ापा ले मनमानी ( Aaya budhapa le manmani )    बचपन बीता गई जवानी आया बुढ़ापा ले मनमानी। ना रही वो चुस्ती फुर्ती सारी बीती बातें हुई कहानी। मंद पड़ी नैनों की ज्योति श्वेत केश जर्जर हुई काया। बच्चे बड़े हुए पढ़ लिखके सबको घेर चुकी है माया। अकेले अकेले कोने में बैठा काशीराम…

  • दिल के झरोखे से | Dil ke jharokhe se kavita

    दिल के झरोखे से ( Dil ke jharokhe se )     दिल के झरोखे से झांको जरा मेरे यार खुशियों भरा यह संसार   दिल के सब दरवाजे खोलो मधुर मधुर बोलो जोड़ो दिलों के तार खुशियों भरा यह संसार   कोई तराना आए कोई मुस्कान लबों पे छाये उमड़े दिलों में प्यार खुशियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *