Kavita maa ko shish navate hain

मां को शीश नवाते हैं | Kavita maa ko shish navate hain

मां को शीश नवाते हैं

( Maa ko shish navate hain )

 

जिस मिट्टी की मूरति को,

गढ़ गढ़ हमी बनाते हैं

 

शाम सुबह भूखे प्यासे,

उसको शीश झुकाते हैं

 

सजा धजा कर खुद सुंदर,

मां का रूप बताते हैं

 

बिन देखे ही बिन जाने,

नौ नौ रूप दिखाते है

 

यह कैसा है भक्ति भाव,

आओ हम बतलाते हैं

 

धरती जैसा धैर्य धरे,

मां में धारण करवाते है

 

इसलिए मिट्टी की मूरति,

गढ़ गढ़ हमी बनाते हैं

 

शाम सुबह भूखे प्यासे,

उसको शीश झुकाते हैं

 

जग जननी की जग सुंदर,

जगमग जगत सुहाते हैं

 

हे अम्बे हम इसीलिए,

तुमको खूब सजाते हैं

 

आदि शक्ति नौ रूपों में,

निधि रस मन दर्शाते हैं

 

नये नये नौ रूपों को,

नौ दिन रात मनाते हैं

 

नारी शक्ति को भक्ति में,

भर भर भाव लुटाते हैं

 

थाल सजाकर पुष्पों से,

नत मस्तक हो जाते हैं।

 

हे मां दुर्गे आदि शक्ति

हम तेरा  गुण गाते हैं

 

मन मंदिर में रख अपने

मां को शीश नवाते हैं।

?
रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

मैं कान हूं | Kavita main kaan hoon

Similar Posts

  • हे हृदय प्रिया | Hriday Priya

    हे हृदय प्रिया ( He hriday priya )    सुंदरता में भी सुंदरतम कृति हो तुम आई हुई स्वर्ग की अनुपम छवि हो तुम ऋतुओं मे सावन सी मन भावन हो तुम प्राकृतिक सौंदर्य मे भी सर्वोत्तम हो तुम गंगा सी निर्मल,चांदनी सी धवल हो तुम मानसरोवर में जैसे खिला कमल हो तुम सुंदरता की…

  • रिद्धि-सिद्धि के दातार | Riddhi-Siddhi ke Datar

    रिद्धि-सिद्धि के दातार ( Riddhi-Siddhi ke datar )    हर कार्य प्रारम्भ करतें बाबा हम लेकर आपका नाम, दीप जलाकर पुष्प चढ़ाकर शुरु करतें अपना काम। भोग लड़वन का लगातें आपके गजानंद सवेरे शाम, बुद्धि कौशल के देवता आपकों कोटि-कोटि प्रणाम।। शादी हो या कोई उद्धघाटन मुंडन अथवा गृह प्रवेश, सिद्धविनायक मंगलमूर्ति शुभम हर-लेते हो…

  • ताबूत | Kavita Taaboot

    ताबूत ( Taaboot )   गुजर जाती हैं बातें भी, गुजरे हुए दिन की तरह छोड़ जाती हैं दर्द भी चुभती कील की तरह रख लो दिल में भले, किसी को जितना चाहो रहोगे बातों में मगर तुम, किसी गैर की तरह रहो लुटाते जान अपनी, ये जान तो तुम्हारी है झटक देंगे आन पर…

  • कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए

    कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए कभी यूं ही अपने मिजाज बदला कीजिये  दिल मांगे आपका तो जाँ निसार कीजिये हंसते हसते जिन्दगी  की शाम हो जायेगी बीती रात की सुबह का इन्तजार कीजिए   आकाश सूना दिखे तारे हो खामोश जहाँ धीमे से मध्यम झरनों सी रागनी सुना फूल गुलिस्ता में खिलखिलाकर जब…

  • मतदान करना | Matdan Kavita

    मतदान करना ( Matdan karna )   बात मानो हमारी सारी जनता । वोट डालने तो जाना पड़ेगा।। लोकतंत्र की यही है जरूरत। इसे मजबूत करना पड़ेगा।। यह जो अधिकार सबको मिला है। यही कर्तव्य करना पड़ेगा ।। चाहे लाखों हों काम वोट के दिन। पर समय तो निकालना पड़ेगा।। एक-एक वोट रहता जरूरी ।…

  • हिन्दी कविता मजदूर | Poem by Roshan Sonkar

    हिन्दी कविता मजदूर ( Hindi Kavita Majdoor )    मजदूर का न कोई नेता न मजदूर की कोई सरकार । किसे सुनाए दुखड़ा अपनी किसकी करे पुकार । एक मजदूर गया मजदूरी को काम हुआ,पच्चास का मालिक ने दिया तीस बुदबुदा के बोला अब नही आऊंगा, है मालिक तानाशाह घर आकर देखा पत्नी लिए चारपाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *