Mahakati Saanson Mein

महकती सांसों में तुम्हें बसा लूं | Mahakati Saanson Mein

महकती सांसों में तुम्हें बसा लूं

( Mahakati Saanson Mein Tumhe Basa Loon )

मेरी महकती सांसों में तुम्हें बसाके रखूंगा।
सांसों की सरगम सजीली बना के रखूंगा।

महकती सी फुलवारी हो सजा दूं जो तुम कहो।
दिल दीवाना प्यार का मंदिर बना दूं तुम कहो।

हसीं वादियां तुमको पुकारे आजा मेरे दिल के द्वारे।
दिल की धड़कनें गीत गाती दमक रहे नैनो के तारे।

अल्फाजों के मोतियों की रत्नजड़ित शब्द माला।
मेरे ख्वाबों की मलिका बन जाऊं तेरा रखवाला।

इन सांसों में धड़कनों में तेरा ही एहसास प्यारा।
रोम रोम में धुन तेरी ही तेरा ही बजे संगीत सारा।

नैनो को बस तेरा चेहरा तेरी बातें लब को भाती।
यूं लगता भोर सुहानी अंतर्मन को छूकर जाती।

कहने को बातें बहु तेरी अधरों से कह नहीं पाता हूं।
सांसों से दस्तक दिल तक दिल का हाल सुनाता हूं।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

शेखावाटी गंध | Kavita Shekhawati Gandh

Similar Posts

  • मर्यादा की हानि | Poem maryada ki hani

    मर्यादा की हानि ( Maryada ki hani )   मर्यादा में बाधा पड़ी जब आधा राम ने बाली को चोरी से मारा। सुनो रघुनाथ अनाथ क्यूं अंगद पूछत बाली क्या पाप हमारा।।   कौन सी भूल भई सिय से केहीं कारण नाथ ने कानन छोड़ा। जाई समाई गई वसुधा में श्रीराम से नेह का नाता…

  • दुनिया | Poem on Duniya

    दुनिया ( Duniya )   है  कितनी  आभासी  दुनिया, कुछ ताजी कुछ बासी दुनिया।   किसी की खातिर बहुत बड़ी है, मेरे  लिए   जरा  सी  दुनिया।   युगों-युगों  से  परिवर्तित है, फिर भी है अविनाशी दुनिया।   चमक  दमक के पीछे भागे, हैं दौलत की प्यासी दुनिया।   सबको शिकायत है दुनिया से, फिर भी…

  • पं. दीनदयाल उपाध्याय | Pt. Deendayal Upadhyay

    पं. दीनदयाल उपाध्याय ( Pt. Deendayal Upadhyay )    वो महान विचारक राजनेता एवं समाज-सुधारक थें, भारतीय जनसंघ पार्टी बनानें में योगदान वे दिए थें। काॅलेज समय में राजनीति का निर्णय वो ले लिए थें, कई-उपलब्धियां कम समय में वे हासिल किए थें।। पं. दीनदयाल उपाध्याय था उस महापुरुष का नाम, कभी पत्रकार के रुप…

  • चौहान शुभांगी मगनसिंह जी की कविताएँ | Chauhan Shubhangi Poetry

    हर युग में चलते चलीं कविता हर युग मेंचलते चलीं कवितालोग क्या कहेंगेयह नहीं सोचतीं कभीहाशिए पर फेंक दिए घटक को प्राथमिक स्थान दिलाती कवितामेघों को अपना दूत बनाकरभावों को व्यक्त करतें कालीदासरामायण के रचयितावाल्मिकीहो या राम के दास तुलसीदासलहर लहर पर लहरातेकामायनी लिखते जयशंकर प्रसादमैं अकेलामैं अकेला…गाते हुए निराले से निरालादुख की बदलीअधूनिक मीरा…

  • कैसा गणतंत्र | Kaisa Gantantra

    कैसा गणतंत्र ? किसका गणतंत्र ?   जिस देश में , आज भी, संतुलित आहार तो दूर , करोड़ों लोग भूख से, तड़प कर दम तोड़ देते हो, किसान आत्महत्या, करने को मजबूर हो, युवा उच्च शिक्षित होते हुए भी दर-दर भटकने को मजबूर हो, दिन-रात काम करने के बावजूद करोड़ लोग फुटपाथ पर, सोने…

  • सत्य के साथ रहो

    सत्य के साथ रहो सत्य के साथ रहो!!!जो हो भी बात कहो!!!वक़्त एक जैसानही होताहै सभी काना कभीकिसी को आघात करो!!!!दिन को दिन औररात को रात कहो!!!हलकी बारिश की बूंदो कोना गहरी बरसात कहो….धैर्य रखना आगे बढ़नासबके साथ रहो… अनिल कुमार सिंह “अनल “राही रायबरेलवी मुन्ना ठाकुर यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *