Kavita main aur woh aasha

मैं और वो आशा | Kavita main aur woh aasha

मैं और वो आशा

( Main aur woh aasha )

 

मैं जूझ रहा तूफानों में आंधी और वीरानो में
रेतीले धोरों में उंची घाटियों और चट्टानों में

 

एक आशा की किरण मुझे साहस संबल दे रही
राह की बाधाएं मेरी पग पग पे परीक्षा ले रही

 

 

मन में आस जगाए मैं भी मंजिल को बढ़ता रहा
मुश्किलों का किया सामना प्रगति पथ चढ़ता रहा

 

आशाओं ने धीरज बांधा हमको हौसला दिया
मेरी हर मुश्किलों का मुंह तोड़ जवाब दिया

 

अपनी धुन में चलता जाता मैं भी होकर मतवाला
कदम कदम पर आशाओं ने मुझको खूब संभाला

 

संघर्षों से लोहा लेकर मैं फौलादी बन आया
मेरे मन की हिम्मत ने आशा का दीप जलाया

 

राम आएंगे बांट जोहती वो शबरी बियाबान में
चख चख बेर खिला प्रभु को मगन हुई ध्यान में

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

सबसे जुदा अपनी अदा | Sabse juda apni ada | Kavita

Similar Posts

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • मैं जानती हूं | Main Janti hoon

    मैं जानती हूं ( Main janti hoon )    मैं जानती हूं की मैं कौन हूं क्या हूं पता है मुझे ,मेरी वास्तविकता….. मैं ,कोई तस्वीर या श्रृंगार का सामान नही ना ही ,यादों को संजोकर ना याद रखनेवाली भुलक्कड़ लड़की हूं और ना ही कोई भटकती हुई आत्मा हूं…. मैं , मतलब की पुड़िया…

  • धार्मिक बाध्यता | Dharmik Badhyata

    धार्मिक बाध्यता ( Dharmik badhyata )    धर्म से है अगर प्यार तुम्हे तो उसका सम्मान करो। बाध्यता नही है आदर की हक नही तुम्हे अपमान करो… जबरन का सिद्धांत नही शाश्वत है इसका अंत नही बेमन इसका सम्मान करो, इसके लिए तुम बाध्य नहीं… न करो तुम पूजा पाठ भले कौन हांथ पकड़ कर…

  • अहंकार | Ahankaar par kavita

    अहंकार ( Ahankaar )    किस बात का गुरूर,क्यों नर मगरूर तू। क्या तुमने कर दिया, क्यों नशे में चूर तू। गर्व ही करना कर, वतन की शान पर। बोल मीठे बोल प्यारे, हो जा मशहूर तू। मत कर अभिमान, नशे में होकर चूर। चंद सांसों का खेल है, जी ले भरपूर तू। हम हैं…

  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस | Netaji Subhash Chandra Bose par Kavita

    नेताजी सुभाष चन्द्र बोस  ( Netaji Subhash Chandra Bose )   भूल कैसे जाएगा भारत मातृ भूमि की वह माटी, जिस रंग में रंग लिया अपना नेता सुभाष चन्द्र ने खाकी   हे प्रगति पथ के अग्रदूत अब रहा न वह सोंधी माटी ना देश भक्ति ना देशप्रेम बस धरा पीटती है छाती।   है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *