Kavita Man

मन | Kavita Man

मन

( Man )

 

मत पूछो ये चंचल मन ,
भला कहां कहां तक जाएं
कभी पुरानी यादों में झांके,
कभी कही यूहीं खो जाएं ।।

कभी अकेला ही मस्त रहें,
कभी ये तन्हां महसूस करें
कभी ढूंढे किसी का साथ
कभी अलग थलग हो जाएं।।

मत पूछो इस मन की तुम
ये क्या नही करना चाहें,
पतंग सा उड़े काल्पनिक
कभी पंछी सा फड़फड़ाए ।।

कभी उदास हो जाता हैं ये ,
कभी आशाओं के दीप जलाएं
अपनी अमिट भावनाओ संग
फिर खुद ही उत्सव ये मनाएं।।

हार जीत न जाने ये मन मेरा ,
बस अनुभव की बात बताएं
कभी चंचल गीत गुनगुनाता
कभी ये मन वैरागी बन जाए ।।

विचारों से मन पावन रहें बस
किसी मोह में न फस जाएं,
बन बाबरा बस भक्ति करें ये
राम नाम ये प्रभु जपता जाएं।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

जगजननी जानकी | Kavita Jag Janani Janaki

 

Similar Posts

  • खुशियों की नई भोर | Khushiyon ki Nai Bhor

    खुशियों की नई भोर ( Khushiyon ki nai bhor )    राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर अंतर्मन अनंत आह्लाद, अनूप उत्सविक परिवेश । शुभता सरित प्रवाह, बहना घर द्वार प्रवेश । श्रृंगारित पुनीत संबंध, रक्षा बंधन भव्यता चारों ओर । राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर ।। सनातनी…

  • चुनाव परीक्षा पर्व | Kavita Chunav Pariksha Parv

    चुनाव परीक्षा पर्व  ( Chunav Pariksha Parv )   कल चुनाव परीक्षा पर्व है हमारा आप पर गर्व है तैयारी करो तन मन से उत्तीर्ण होना परीक्षा पर्व है मानस बना दो चित्त से अंक अनंत परीक्षा पर्व है हर बूथ परीक्षा क़ेंद्र मज़बूत करना मतदान परीक्षा पर्व है तरक़्क़ी वास्ते परीक्षा पास ज़रूरी बनोगे…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • परिमार्जक प्रकृति | Kavita Parimarjak Prakriti

    परिमार्जक प्रकृति   चलायमान सृष्टि को  गौर से देखो कभी  मंद -मंद सुरभित बयार,  सभी को प्राण वायु से भरती  दिनकर की प्रखर रश्मियांँ  सृष्टि को जीवंतता प्रदान करती । चढ़ते, उतरते चांँद से  शीतलता, मृदुलता की शुभ वृष्टि,  हरी – भरी वसुंधरा जो सभी का पोषण है करती रंग-बिरंगे पांँखी,  मधुर तान सी छेड़…

  • लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

    उसकी बिंदिया ( Uski Bindiya )   उसकी बिंदिया दरवाजे पर झांकती अबोध किरण थी जो तुलसी को सांझ –ढ़ले हर्षा सकती थी कि वह दीपशिखा की तरह झिलमिला रही है . उसकी चूड़ियां दरवाजे पर उठती मासूम आहट थी जो रसोई में से भी साफ सुनी जा सकती थी कि वह चबूतरे पर खिलखिला…

  • शब्द | Hindi Poetry

    शब्द ( Shabd )   मेरे शब्दों की दुनिया में, आओं कभी। स्वर में कविता मेरी, गुनगुनाओ कभी। बात दिल की सभी को बता दो अभी।   मेरे शब्दों की दुनिया में…….. ये जो  रचना  मेरी  देगी  जीवन तभी। लय में सुर ताल रिद्धम में बाँधो कभी। अपने भावों को इसमें मिलाओ कभी।   मेरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *