Kavita man ka vishwas

मन का विश्वास | Kavita man ka vishwas

मन का विश्वास

(  Man ka vishwas )

 

बवाल बड़ा होता बोले तो हंगामा खडा हो जाता
सहता रहा दर्द ए दिल को कब वक्त बदल जाता

 

वो मुश्किलें आंधियां रोकना चाहे मेरे होसलो को
अल मस्त रहा मै सदा खुद को बुलंदियों पे पाता

 

अड़चनो को रास ना आया राहों पे मेरा चल देना
मंजिलें मिल गई मुझे जाकर कोई उन्हें समझाता

 

दूर से देखते ही रहे वो दर्शक बन मेरे सफर को
मेरे मन का विश्वास ही मेरा हौसला सदा बढ़ाता

 

झुक ना सका कभी ना सीखा मैंने कभी झुकना
विनम्रता से प्यार भरी मुस्कानों को जब मैं पाता

 

स्वाभिमान संस्कारों में विनय भाव स्वभाव रहा
आचरणों में सादगी को जीवन में अपनाता रहा

 

हौसलो भरी उड़ानों को कब कोई रोक पाया है
लक्ष्य जिसने साधा है मंजिलों तक पहुंच जाता

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भगवान के डाकिए | Bhagwan ke dakiye chhand

Similar Posts

  • एक शादी ऐसा भी | Ek Shadi Aisa Bhi

    एक शादी ऐसा भी ( Ek Shadi Aisa Bhi ) अनंत-राधिका की शाही शादी को देखा, करोड़ों की कुबेर में लिपटते हुए देखा , हालीवुड,वालीवुड को थिरकते हुए देखा, राजनयिकों,राजाओं की अगुवाई को देखा, योग के शलाकपुरूष का योगाभ्यास को देखा, काशी विश्वनाथ के मठाधीशों को देखा, गरीब-गुरबे ,भूखों की आहट को न सुना ।…

  • राम वैभव | Ram Vaibhav

    राम वैभव ( Ram vaibhav )   वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास काल, अगाथ…

  • मेहनत से ही सुख मिलता है | Mehnat Se hi Sukh Milta hai

    मेहनत से ही सुख मिलता है ( Mehnat se hi sukh milta hai )    हांथ पे हांथ रखकर बैठने से मंजिले नही मिला करती। छूना है आसमां अगर तुमको उड़ान तो भरनी होगी जीवन में कुछ करना है तो, तो तुमको आगे बढ़ना होगा। छोड़ के सारी सुख सुविधाएं, कठिन राह को चुनना होगा।…

  • मेरी पहचान बता

    मेरी पहचान बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता घर मेरा मायका है या ससुराल मेरा मका बस एक बार तू मेरा पता बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता मैं अमृत हूं विष समझकर न सता मौन कर दिया तूने मुझे बेटे के समान बता   मैं लड़की…

  • राम नाम अनमोल | Ram Kavita

    राम नाम अनमोल ( Ram nam anmol : shri Ram poem in hindi)   राम ही गीत राम ही तान राम है सात सुरों का ज्ञान राम है एक सुंदर झंकार राम ही जीवन और संसार राम है व्यक्तित्व का दर्पण संपूर्ण साधना प्रभु को अर्पण राम शब्द है मीठे बोल राम नाम है अनमोल…

  • मेरी हिंदी महान है | Meri Hindi Mahan Hai

    मेरी हिंदी महान है ( Meri Hindi Mahan Hai ) सारे जग में मेरी हिंदी महान है,हिंदी से ही तो मेरा यह हिंदुस्तान है।ज्ञान का भंडार है वर्णों का रूप है,हिंदी ही तो मेरी आन,बान,शान है।। हिंदी हमारी है धरोहर सारे जहान की,हिंदी से ही होती मेरी,जग ने पहचान की।हिंदी भाषा नहीं विविधता की एकता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *