Kavita matlab bhara kaisa ye daur

मतलब भरा कैसा ये दौर | Kavita matlab bhara kaisa ye daur

मतलब भरा कैसा ये दौर

( Matlab bhara kaisa ye daur )

 

नफरत का बाजार सजा अपनापन वो प्यार कहां
उल्फत के सौदागर बैठे कर रहे खड़ी दीवार यहां
प्रेम प्यार भाईचारा की सब टूट रही रिश्तो की डोर
अपनापन अनमोल खोया घट घट बैठा स्वार्थ चोर
मतलब भरा कैसा ये दौर

घृणा बैर ईर्ष्या की आंधी अंधाधुंध सी भागमभाग
अपनी-अपनी ढपली बाजे लेकर सारे अपना राग
झुलस रहे उपवन सारे पुष्प महकते कभी पुरजोर
उल्फत के सौदागर छीने वो सुहानी अमन की भोर
मतलब भरा कैसा ये दौर

जग ढोंगी पाखंडी छाए छद्म वेश बदलकर आए
अपना बन राज ले जाए पग पग नर धोखा खाए
दिखावे की दुनिया में बोलो कैसे नाचे मन का मोर
उल्फत के सौदागरों ने खरीद लिए सब मीठे बोल
मतलब भरा कैसा ये दूर

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गर्दिशों में मुस्कुराते रहे | Kavita gardishon mein muskurate rahe

Similar Posts

  • खट्टी मीठी यादें | Khatti meethi yaadein kavita

    खट्टी मीठी यादें ( Khatti meethi yaadein )     वर्ष बीत गया कुछ कुछ कवड़ी मगर सच्ची यादें सब के जीवन को बदला कुछ अच्छी सच्ची बातें   आहिस्ता आहिस्ता नव वर्ष आ ही गया करें स्वागत नव ऊर्जा नव उमंग नव उत्साह संग आओ करें स्वागत   कुदरत ने ये कैसा कहर बरपाया…

  • पानी | Pani Par Kavita

    पानी! ( Pani )  समुद्र की आँख से छलका पानी, घटा टूटकर बरसा पानी। बढ़ा नदी में प्रदूषण ऐसा, फूट-फूटकर रोया पानी। मानों तो गंगा जल है पानी, नहीं मानों तो बहता पानी। पत्थर,पहाड़,पानी की संतानें, जनम सभी को देता पानी। आदमी है बुलबुला पानी का, सबका बोझ उठाता पानी। बनकर गुच्छा बूँद का देखो,…

  • हिरण्यकश्यप बना कोरोना | Poem in Hindi on Corona

    हिरण्यकश्यप बना कोरोना ( Hiranyakashyap bana corona )    में हूँ वैश्विक महामारी यह कोविड़, चाईना से आया हूँ में यह कोविड़। ख़ुद को ऐसा सब बनाओं शोलिड़, पास नही आऊंगा में यह कोविड़।। यह दूरी सबसे आप बनाकर रहना, सुरक्षा उपाय ऐसा अपनाते रहना। ज्यादा भीड़-भाड़ में कोई न जाना, भक्त प्रहलाद बनकर दिखलाना।।…

  • प्रवास

    प्रवास   अश्रुधारा हृदय क्रंदन दहन करता। प्रिय तुम्हारा प्रवास प्राण हरन करता।।   नभ में देखा नीड़ से निकले हुये थे आंच क्या थोड़ी लगी पिघले हुये  थे, उदर अग्नि प्रणय पण का हनन करता।।प्रिय०   तुम कहे थे पर न आये क्या करूं मैं इस असह्य विरहाग्नि में कब तक जलूं मैं, कांच…

  • हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

    हिंदी को अपनाओ ( Hindi ko Apnao ) बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,हिंदुस्तानी तुम कहलाओ, लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,हिंदी बड़ी अलबेली है,बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,हिंदी रंग-रंगीली है,हिंदी को व्यवहार मे लाओ,हिंदी का परचम फहराओ,बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ, खेलो-कूदो हिंदी के संग,हिंदी सखा-सहेली…

  • लक्ष्य तक | Lakshya Tak

    लक्ष्य तक ( Lakshya tak )   मजबूत इरादों की मंजिल से ही पहुंचा जा सकता है मुकाम तक सोच की मुट्ठी मे भरी बालू तो फिसलकर गिर ही जाती है बेशक ,चमकती है बालू बहुत मगर उसमे मोती कहीं नहीं होते तपती हुई रेत के सिवा सागर की गहराई खंगालनी ही पड़ती है वीरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *