मृत्यु तुल्य विश्वास | Kavita Mrityu Tulya Vishwas

मृत्यु तुल्य विश्वास

( Mrityu Tulya Vishwas )

मृत्यु तुल्य विश्वास पड़ा है ,संजीवन पिलवाओ ।
रजनी के माथे पर कोई ,फिर बिंदिया चमकाओ।।

तुम्हीं शिवा राणा लक्ष्मी हो ,और जवाहर गाँधी ।
तुमने ही मोड़ी थी बढ़कर ,काल चक्र की आँधी ।
अर्जुन जैसा आज यहाँ पर , तुम गाण्डीव उठाओ ।।
मृत्यु तुल्य विश्वास——

कब तक होगी मारा मारी ,कब तक लूट खसोट ।
कब पहनोगे महाबली तुम, अपने टँगें लगोंट ।
अब बनकर हनुमान धरा पर , तुम कर्तव्य निभाओ।।
मृत्यु तुल्य विश्वास——

कहीं काल का ताण्डव होता ,कहीं लुटी है नारी।
भारत के सिंहासन पर क्या , बैठ गई लाचारी ।
वीर भगत अश्फाक ज़फ़र की , गाथायें दुहराओ ।।
मृत्यु तुल्य विश्वास——

आज विश्व के मानचित्र पर ,छाई घोर निराशा ।
आतंकी बारूद खा गई ,प्रेम भाव की आशा ।
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे को ,मिल कर सभी सजाओ।।

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

रहते हैं ज़मीरों को | Ghazal Rahte Hain

Similar Posts

  • बिन मानवता | Kavita Bin Manavta

    बिन मानवता ( Bin Manavta )   मैं घंटा शंख बजाऊं,या मंदिर मस्जिद जाऊं। बिन मानवता के एक पल भी,मानव न कहलाऊं।। पहले हवन बाद में दहन,क्यों दुर्गति करवाऊं।। सीधा सादा जीवन अपना,मानव ही कहलाऊं।। दिन में रोजा रात में सो जा,मुर्गी मुर्गा खाऊं। अपनों की परवाह नहीं,दूजा घर भात पकाऊं।। जाति धर्म और भाई…

  • किस्मत | Kismat kavita

     किस्मत  ( Kismat )     ->अपना काम करता चल ……..|| 1.लोगों की भलाई कर भूल जा, उस पर फिर विचार ना कर | आगे चलकर जरूर मिलेगा तुझे, उसका इंतजार न कर | तेरा साथ पाने वाला भूल जाए, तो कोई ऐतराज न कर | देख रहा है कोई अद्रश्य रुप से, खुद को…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा

    शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा प्रणाम शब्द शेष हैं l क्यूंकि ?वे देश के विशेष हैं llशिक्षक रूप सक्षिप्त नहीं lशिक्षक रूप विस्तृत सही llतत्व से प्रकृति सजी lगुण से उपदेष्टा सजे llसमय बना पथिक रे lतो गुरु बना अद्री रे ll की विस्मरण शिष्टाचार lलगाए शासन चार llमहिमा उनकी अपरम्पार lलगा सभका जीवन पार llहकीम…

  • मानव के अधिकार समझें | Manav adhikar par kavita

    मानव के अधिकार समझें ( Manav ke adhikar samjhe )    देश-दुनिया के इतिहास में यह दिन भी है ख़ास, जागरुक करें पूरे विश्व को ऐसी रखनी है आस। १० दिसंबर को मनाता है यह दिवस हर इन्सान, मानव के अधिकार समझाएं करें ऐसे ये प्रयास।।   जिसमे शामिल है सबको ये स्वतंत्रता अधिकार, स्वास्थ्य…

  • मां की वेदना

    मां की वेदना   मां कोख में अपने खून से सींचती रही।   अब तुम बूंद पानी  देने को राजी नहीं।   मां थी भूखी मगर भरपेट खिलाती रही।   अब तुम इक रोटी देने को राजी नहीं।    मां थी जागती रात भर  गोद में सुलाती रही।    अब तुम इक बिस्तर  देने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *