Kavita Mujhe Guroor hai

मुझे गुरूर है कि | Kavita Mujhe Guroor hai

मुझे गुरूर है कि

( Mujhe guroor hai ki ) 

 

मुझे गुरूर है कि मैं भारत देश का वासी हूं।
लेखनी का दीप जलाता हरता हर उदासी हूं।
लुटाता प्यार के मोती शब्दों की बहारों से।
खुशियां ढूंढता रहता हंसी चेहरों नजारों में।

मुझे गुरूर है बिटिया का पिता हूं मैं प्यारा।
महके आंगन फुलवारी खिला चमन सारा।
खुशियों से भरा दामन बेटी ही मेरा अभिमान।
करे नाम जग में रोशन बेटी देश की पहचान।

मुझे गुरूर है परिवार से मिले पावन संस्कार
अपनों की आंखों का तारा हूं बड़ों का प्यार।
सीमा पर खड़ा जवान खून का रिश्ता है मेरा।
प्यार का पैगाम लिए प्यारा हिंदुस्तान है मेरा।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नीलकंठ महादेव | Neelkanth Mahadev par Kavita

Similar Posts

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • रुग्ण जीवन | Poem rugn jeevan

    रुग्ण जीवन ( Rugn Jeevan )   इस रूग्ण जीवन का मेरे विस्तार है, हर शक्स ही मेरा यहाँ उस्ताद है।   समझो अगर तो वाह ना तो आह है, अब जिन्दगी से जंग ही किताब है॥   जो कागजो पे ना लिखा वो बात हैं, शिक्षा बिना भी क्या कोई इन्सान है।   कर…

  • बिरसा मुंडा | Birsa Munda

    बिरसा मुंडा ( Birsa munda )    देश दुनिया के इतिहास में ०९ तारीख है ये ख़ास, पुण्य-तिथि मनाते हर साल जो जून का है मास। इस दिन उस महान आत्मा ने लिया अंतिम श्वास, राॅंची में समाधि बनी है डिस्टिलरी पुल के पास।। वनवासियों-आदिवासियों के वे कहलाएं भगवान‌, साहस एवम ताकत के बल पर…

  • घर बेटी का | Kavita Ghar Beta Ka

    घर बेटी का ( Ghar Beta Ka ) आज घर में सन्नाटा छा गया। जब बेटी ने प्रश्न एक किया। जिसका उत्तर था नही हमारे पास। की घर कौनसा है बेटियों का।। पैदा होते ही घर वाले कहते है। बेटी जन्मी है जो पराया धन है। बेटा जन्मता तो कुल दीपक होता। पर जन्म हुआ…

  • शीर्ष लोकतंत्र | Shirsh Loktantra

    शीर्ष लोकतंत्र ( Shirsh loktantra )    हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक शीर्ष लोकतंत्र वैश्विक श्रृंगार, शासन प्रशासन नैतिक छवि । सुशोभित प्रथम स्थान संविधान, लिखित रूप अंतर ओज रवि । प्राण प्रियल राष्ट्र ध्वज तिरंगा, शौर्य शांति समृद्धि संबोधक । हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक ।। बाघ उपमित राष्ट्रीय पशु, देश पक्षी शोभना मोर…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *