Kavita nav varsh

नव वर्ष | Kavita nav varsh

नव वर्ष

( Nav varsh )

 

 

नूतन वर्ष मंगलदायक, अभिनंदन शुभ वंदन है।

उमंग उल्लास भाव भरा, नववर्ष स्वागत वंदन है।

 

मधुर प्रेम रसधार बनो, सद्भावों की बनकर धारा।

खुशियों की बरसात करो, उमड़े उर प्रेम प्यारा।

 

मोहक मुस्कान बन, सबके दिल पर छा जाओ।

खुशियों का खजाना, प्यार के मोती लुटा जाओ।

 

मधुर तराने गीतों के, मुरली की धुन बनो प्यारी।

नववर्ष खुशियां बांटो, खिल जाए हृदय फुलवारी।

 

गुलशन सारा महक उठे, फूलों सी मुस्कान बनो।

वीणा के स्वर बनकर गुंजो, भारती गुणगान बनो।

 

पावन है देश की माटी, कण कण पावन चंदन है।

स्वागत है नववर्ष तुम्हारा, भाव भरा शुभ वंदन है।

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सुहाना यह सफर | Kavita suhaana yah safar

 

Similar Posts

  • हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! | Saraswati Vandana

    हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! ( He Maa ! Saraswati Varadayini ! )     हे माँ ! सरस्वती वरदायिनी ! जगत चेतना बोध प्रदायिनी वीणा पाणी हंस वाहिनी जनमानस उरलोक निवासिनि अपने कल्याणी आँचल में मुझको लेकर पावन कर दो !   ध्यान तुम्हारा कर पाऊॅं मैं शरण तुम्हारी आ पाऊॅं मैं चरण…

  • सोलह श्रृंगार | Kavita Solah Shringar

    सोलह श्रृंगार ( Solah Shringar ) मैं तो सुहाग सिंदूर मांग सजाऊँ, मैं तो कंगन ,चूड़ी खन – खन खनकाऊँ, मैं तो पायलियाँ छन – छन छनकाऊँ , होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार, चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार। मैं तो मेंहदी हाथ रचाऊँ, मैं तो महावर पांव लगाऊँ, काजल…

  • सच का आइना | Sach ka aaina

    सच का आइना ( Sach ka aaina )   हिंदू, मुस्लिम तुम आपस में बैर कर महात्मा गांधी ,अब्दुल कलाम भूल गए, जाति -जाति हर धर्म ,मजहब के फूल खिले, तभी तो दुनिया महका गुलशन हिंदुस्तान है, सब फूलों को पिरो बनाए जो माला संविधान अंबेडकर भूल गए, अपनी सत्ता की गलियारों में संस्कार गरिमा…

  • रेशम के धागे | Resham ke Dhaage

    रेशम के धागे ( Resham ke dhaage )   रेशम के इस धागे की ये बात ही बड़ी-निराली है, सजाकर लाती बहनें इसदिन प्यारी सी थाली है। लम्बी उम्र की कर कामना तिलक वह लगाती है, बिठाकर बाजोट भैय्या के हाथ राखी बाॅंधती है।। रोली-मोली और मिठाई नारियल लेकर आती है‌‌, ख़ुश रहना सदैव प्यारे…

  • चढ़ते सूरज | Chadhate suraj

    चढ़ते सूरज ( Chadhate suraj )   चढ़ते सूरज की सवारी मेरे सिर पे आ गई । हम सफर थी मेरी परछाई उसे भी खा गई ।।   आपको जुल्मों का कर के तजुर्बा तारीफ में । कर रहा था बयां कड़वाहट जुबां पे आ गई ।।   सहन करने के अलावा और कुछ वश…

  • गुलशन | Gulshan geet

    गुलशन ( Gulshan )     गुल खिले गुलशन खिले खिलती चले बहार महकती फिजायें सारी चमन हुआ गुलज़ार   दिल की हसीं वादियो में फूलों का डेरा है खुशबूओं से भरा चमन है प्यार घनेरा है   बागों में बैठी कोयल तितलियां पंखों वाली गुलशन सारा महकता फलों से लदी डाली   पेड़ों पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *