Kavita naye saal se nasha chhod dena

नए साल से नशा छोड़ देना | Kavita naye saal se nasha chhod dena

नए साल से नशा छोड़ देना

( Naye saal se nasha chhod dena ) 

 

आओ मिलकर जश्न मनाएं आज फिर से हम,
ऐसी चीज़ों का त्याग करें जिनमे लगती शर्म।
मांस मछली मदिरा मुर्गा इन सबको छोड़ें हम,
एक वर्ष फिर बीत गया करलो ये अच्छे कर्म।।

भूल जाना दुःख-भरी वो राते कर लेना हजम,
गगन तारे छू जाना करके परमेश्वर के भजन।
बीड़ी-सिगरेट गांजा-भांग ड्रग्स से बनाना दूरी,
नूतन साल से छोड़ दो इनको अब सभी जन।

नऐ साल की शुभकामनाएं और देते है बधाई,
धोखे जाल झूठ से न करना कोई यह कमाई।
शुद्ध सभी को बेचना है इन दुकानो से मिठाई,
रखो साथियों इंसानियत करलो थोड़ी भलाई।।

नया जोश व नया उल्लास रखना है सभी को,
अनसुलझी पहेली है तो सुलझा लेना उसको।
गुटखा जर्दा पान सुपारी हुक्का भी छोड़ देना,
ऐसा कोई नशा करते है तो छोड़ देना सबको।।

नव वर्ष में ना कर देना कोई किसी की विदाई,
आत्मा से हम बोल रहें ऐसे है अनेकों कसाई।
परिवर्तन तो होता रहता न रखना कोई लड़ाई,
उत्तम व्यवहार बनायें रखें यह मेरी सिखलाई।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/nutan-varsh-2023-par-kavita/

 

 

Similar Posts

  • खट्टी मीठी यादें | Khatti meethi yaadein kavita

    खट्टी मीठी यादें ( Khatti meethi yaadein )     वर्ष बीत गया कुछ कुछ कवड़ी मगर सच्ची यादें सब के जीवन को बदला कुछ अच्छी सच्ची बातें   आहिस्ता आहिस्ता नव वर्ष आ ही गया करें स्वागत नव ऊर्जा नव उमंग नव उत्साह संग आओ करें स्वागत   कुदरत ने ये कैसा कहर बरपाया…

  • देश अब तुम्हें पुकारे

    देश अब तुम्हें पुकारे वापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारेदेखो हाल इस धरती काजो तुम कर गए हमारे हवालेवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे भूल गए सब तुम्हारी कुर्बानीलहू तुम्हारा बहा कटे हाथ और पैरमां बहन पत्नी और बेटीरोती थी तब घर में अकेलीवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे…

  • प्रीत की डोर | Preet ki Dor

    प्रीत की डोर ( Preet ki dor )    प्रीत की डोर लाई, हंसती मुस्काती बहना आई। कलाई पर बांधे राखी, सदा खुश रहो मेरे भाई। सावन की रुत आई, चुनर ओढ़ धरा गुस्काई। रेशम की डोर बहना, राखी थाल सजाकर लाई। अक्षत चंदन रोली, मस्तक तिलक लगाई। हाथों में बांधे राखी, संग श्रीफल और…

  • फ़ौजी की राखी | Fauji ki Rakhi

    फ़ौजी की राखी ( Fauji ki rakhi )    जिस बहिना के नहीं कोई भाई, बाॅंधों राखी वह हमारी कलाई। बनालो मुझको मुँह बोला भाई, सूनी है मेरी हाथों की कलाई।। ऐसा बहन तुम मन में ना लाना, कि नहीं है हमारे कोई ये भाई। सीमा पर खड़ा जो फ़ौजी भाई, दुश्मन से कर रहा…

  • मन

    मन बहुत शक्तिशाली हैव्यापक हैउसका साम्राज्यउसकोचुनौती देने वालाकोई नहीं हैअतः भलाई हैप्रकृति के नियम केसाथ चलने में हीसार नहींविपरीत दिशा में कोईमन में कालुष्य न आयेकर्म काट करइतना हिम बनकरचले कि खुद केसंगति वह जो नीति सिखायेवैराट्य प्रकट होवाणी में वैर-भावन उगने पायेराग- द्वेष से दूरहो जायें औरध्रुवतारा -सी चमकलिए सारे जगत मेंचमक सही सेआत्मा…

  • टी. एस. एलियट की अनुवादित कविता | अनुवादक- दीपक वोहरा

    टी. एस. एलियट एक प्रमुख अंग्रेजी कवि, निबंधकार, नाटककार, और आलोचक थे, जिनका जन्म 26 सितंबर 1888 को सेंट लुइस, मिसौरी, अमेरिका में हुआ था। 25 साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए और वहीं बस गए। उन्होंने 20वीं सदी के आधुनिक काव्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आंखें जिन्हें आखिरी बार देखा था आँसुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *