Kavita Prem Diwani Beti

प्रेम दीवानी बेटी के तर्कों का ज़बाब | Kavita Prem Diwani Beti

प्रेम दीवानी बेटी के तर्कों का ज़बाब

( Prem diwani beti ke tarike ka jawab ) 

 

बेशक तुमको हक है बेटी, अपना साथी चुनने का।
बेशक तुमको हक है बेटी, सुंदर सपने बुनने का।।

फूंकफूंक कर अब तक हमने, मुंह में कौर खिलाया है।
अब तक जो भी चाहा तुमने, हमने वही दिलाया है।।

रात रात भर जागी माता, कैसे पापा ने पाला।
कैसे उसके हाथ सौंप दें, जो लगता गड़बड़झाला।।

अब तक तुमने दुनिया में बस अच्छा अच्छा देखा है।
घर वालों का प्रेम है देखा, रिश्ता पक्का देखा है।।

बाहर वाली दुनिया बेटी, पर इतनी आसान नहीं है।
वो रिश्ते मजबूत न होते, जिनमें कोई मान नहीं है।।

मम्मी बुरी नहीं है बेटी, बुरे नहीं है पापा जी।
करे तुम्हारा बुरा कोई तो, खो देते हैं आपा जी।।

कल भी चाहा भला तुम्हारा, भला आज भी चाहा है।
बेटी तुमको मां बाबा ने, इसीलिए समझाया है।।

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

फूले पलाश मेरे फूले पलाश | Kavita Phoole Palash

 

Similar Posts

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

  • पल दो पल का शायर

    पल दो पल का शायर साहिर;वह लफ़्ज़ों का जादूगरपल दो पल का शायरउसने सहेवक़्त के सितमयहीं से बन गया उसका विद्रोही क़लम कौन भूल सकता हैउसकी ज़िन्दगी की “तल्ख़ियाँ”कौन भूल सकता हैउसके तसव्वर से उभरती “परछाइयाँ” हालांकि;लुधियाना शहर नेउसे कुछ न दियारुसवाई और बेरुख़ी के सिवाफिर भी;उसने लगा रखा अपने सीने सेइस दयार का नाम……

  • छोटी सी बात | Chhoti si Baat

    छोटी सी बात ( Chhoti si baat )    छोटी सी बात राई का पहाड़ बन गई। टूट गई घर की दीवारें तलवारें तन गई। जमीन का बंटवारा होना दिल बंट गए। अपनापन लाड प्यार दिलों से घट गए। मां-बाप औलाद का ताकते रहे चेहरा। गाढ़ी कमाई तिजोरी पे भी लगा पहरा। संयुक्त परिवार यहां…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -सजा

    सजा ( Saza )     मेरी गलतियों की मुझको सजा दे गया, बेवफा  था   मुझे   वो   दगा   दे  गया।     क्या   बताए   हमें   क्या सजा  दे गया, मेरी खुशियों  के  सपने  जला  के गया।     आइने  सा  ये  दिल तोड कर चल दिया, इतने  टुकडे किये कि मैं गिन ना सका।  …

  • तेरी सीता हूँ मैं | Teri Sita hoon main

    तेरी सीता हूँ मैं!  ( Teri Sita hoon main )    सइयाँ आँखों में तेरी कहानी रहे, साथ जिऊँ, सजन जिन्दगानी रहे। तेरी सीता हूँ मैं, राम हो तुम मेरे, मेरे माथे पे तेरी निशानी रहे। मेरा जीवन बीते भले काँटों पे क्या, जग की नजरों पे तेरा वो पानी रहे। आँधियों में दीया मेरा…

  • सुमित मानधना ‘गौरव’ की कविताएं | Sumit Mandhana Poetry

    इस खत को कब से संभाल कर रखा था। आज आपका विश्व पत्र लेखन विषय मिलने के बाद यह खत आपके मंच पर साझा रहा हूँ .. हम सभी के चहेते, कवियों के प्रणेता और बहुत ही सुप्रसिद्ध कवि एवं एक्टर शैलेश लोढ़ा जी की बहुत ही फेमस कविता है, सच-सच बताओ ना यार मिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *