Kavita sab kathputli hai ishwar ki

सब कठपुतली है ईश्वर की | Kavita sab kathputli hai ishwar ki

सब कठपुतली है ईश्वर की 

( Sab kathputli hai ishwar ki ) 

 

हम कठपुतली सब ईश्वर की,

उसी परमपिता-परमेश्वर की।

जैसे नाच-नचाऐ हम सबको,

फ़ितरत है यही  खिलौने की।।

 

सदा चारों तरफा प्रकाश तेरा,

हर फूल-पत्तों में यह रंग तेरा।

जैसे नाच नचाऐ  हम-सबको,

जन्म व मरण यही खेल तेरा।।

 

ईश्वर खिलाड़ी, हम बाॅल तेरा,

मेंरे सिर पर रखना हाथ तेरा।

हमें बनाना बाॅल या फुटबाॅल,

लेकिन हाथ पांव रखना तेरा।।

 

ईश्वर ही सभी का है रचियता,

जन्म देके नांव में बिठा देता।

सबको कठपुतली सा नचाता,

मृत्यु देके नांव से उतार लेता।।

 

संसार ईश्वर का सारा रंग-मंच,

बाज़ीगर से निराले इनके ढंग।

हम तो कठपुतली खिलौने सी,

तुम डोर हो हमको नचाने की।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

Similar Posts

  • संजय जैन की कविताएं | Sanjay Jain Poetry

    जिंदगी की जंग जीवन के दो राह परजिंदगी आकर ठहर गई है।मौत की देहलीज परजिंदगी आकर रुक गई है।। अनुकूल स्थितियाँ न होने परजिंदगी डग मगा गई है।बनी बनाई व्यवस्थाएँजीवन की बिगड़ गई है।। मौज मस्ती से जिये हैजिंदगी में आनंद लिये है।इसलिए पीड़ा को अबसही नही पा रहे है।। जिंदगी की हर जरूरत कोमिलकर…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

  • मनभावन कविता | Manbhavan kavita

    मनभावन कविता ( Manbhavan kavita )     साहित्य विधाएं मधुरम कवि की कविताएं मधुरम उर पटल आनंद भरती मनभावन रचनाएं मधुरम   शब्द सुरीले मीठे-मीठे बहती भाव सरितायें मधुरम छंद सोरठा गीत गजल में सजे नई उपमायें मधुरम   कल्पनायें साकार होती सृजन भरी रचनाएं मधुरम भाव सिंधु से मोती बहते काव्य की धाराएं…

  • मैं तुम्हें चाहने लगा | Main Tumhe Chahne Laga

    मैं तुम्हें चाहने लगा ( Main tumhe chahne laga ) प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा प्रेम पथ जगी लगन , तन मन अथाह मगन । देख दिव्य अक्स तुम्हारा, हृदय मधुर गाने लगा । प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। मुझे लगी जो सनक , सबको हो गई भनक । हर पल जीवन…

  • दलित की यथार्थ वेदनाविदा

    दलित की यथार्थ वेदनाविदा घर की खिन्नता को मिटाऊँ,या समाज की उन्नति जताऊँ lक्यूँ भूल गए है हम ,एक डाल के फूल है हम lक्लेश से व्याकुलता तक ,साहित्य से समाज तक lदलित की गति अम्बेडकर जी है ,तो दलित की यति वाल्मीकि जी है l न भूलूँ गत अनुभव ,न छोडूँ अस्त भव lसाँझा…

  • होली की हलचल | Kavita Holi ki Halchal

    होली की हलचल ( Holi ki Halchal )   रंग -रंगीली होली आई रंगों की बौछार लाई उमंग की उफान उठाई उल्लास दिल में उगाई मजीर मन में बजाई बढ़उ देवर को बनाई रंगों की फुहार में भींगी है राधा कान्हां संग टेसू की बौछार में बौराया है बरसाना सारा डफ-मजीरे की थाप पर डूबा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *