राम नाम अनमोल

राम नाम अनमोल | Ram Kavita

राम नाम अनमोल

( Ram nam anmol : shri Ram poem in hindi)

 

राम ही गीत राम ही तान
राम है सात सुरों का ज्ञान
राम है एक सुंदर झंकार
राम ही जीवन और संसार
राम है व्यक्तित्व का दर्पण
संपूर्ण साधना प्रभु को अर्पण
राम शब्द है मीठे बोल
राम नाम है अनमोल

 

राम शक्ति का आधार
राम ही घृणा राम ही प्यार
राम ही मान प्रतिष्ठा जानो
राम नाम शक्ति पहचानो
राम सृष्टि का है मूल
राम नाम को कभी ना भूल
राम नाम ऋषि मुनि जपते
त्याग तपस्या और तप करते
जपते राम नाम की माला
मुश्किलों से पड़े न पाला

 

राम को सोचो राम को जानो
राम की शक्ति जन पहचानो
राम नाम ईश्वर स्वरूप
राम शक्ति है सूक्ष्म अनूप
राम है अमृत का भंडार
राम सभी सुखों का सार
राम आत्मा का है तार
राम बिना जीवन बेकार

 

राम आदि है राम है अन्त
राम जनक है राम है कंत
राम उन्नति का आधार
राम सत्य करो स्वीकार
सोनी लेखनी नजर पसार
राम नाम महिमा अपार
भवसागर को कर लो पार
भज लो राम नाम बहु बार

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

साथ तुम आ जाओ | Geet

Similar Posts

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

  • सच कमजोर हो रहा है | Sach kamjor ho raha hai

    सच कमजोर हो रहा है ( Sach kamjor ho raha hai )   सच में , सच कमजोर हो रहा है । झूठ का ही चारो तरफ शोर हो रहा है।।   कदम कदम पर लोग खूब झूठ बोले झूठ और लूट में ईमान सबका डोले। सच का किसे ज्ञान है, झूठ का ही ध्यान…

  • तृष्णा | Kavita Trishna

    तृष्णा (Trishna ) तृष्णाएं सदा संतृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । तृष्णाएं सदा संतृप्त ,नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार, नित विमल कामना स्पंदन । कपट रहित धवल छवि, हृदय…

  • गुरु कुम्हार | Kavita

    गुरु कुम्हार ( Guru kumhar )   गुरु कुम्हार शिष् कुंभ है गढ़ी गढ़ी कांठै खोट। अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहे चोट। हर लेते हो दुख सारे खुशियों के फसल उगाते हो। अ से अनपढ़ ज्ञ से ज्ञानी बनाते हो। चांद पर पैर रखने की शिक्षा भली-भांति दे जाते हो। नेता, अभिनेता, डॉक्टर, इंजीनियर,…

  • मित्र दिवस | Kavita Mitra Divas

    मित्र दिवस ( Mitra Divas ) चेहरा भूल जाओगे तो, शिकायत नहीं करेंगे। नाम भूल जाओगे तो, गिला नहीं करेंगे। और मेरे दोस्त, दोस्ती कि कसम है तुझे। जो दोस्ती भूल जाओगे, तो कभी माफ नहीं करेंगे। खुशी से दिल, आबाद करना मेरे दोस्त। और गम को दिल से आज़ाद करना। हमारी बस इतनी, गुजारिश…

  • कागा कारवां | Kaga Karvan

    हिंदी है हम हिंदी है हम हिंदी राष्ट्र भाषा हमारी लिखना पढ़ना हिंदी में राष्ट्र भाषा हमारी हिंदी आन बान शान जान ज़ुबान आलीशान रोम रोम में बहती धारा भाषा हमारी हर शब्द में प्रेम की ख़ुशबू पावन कल कल करती रस धारा भाषा हमारी बोल चाल में खिलते दिल के कंवल आनंद की चलती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *