Kavita sajna hai mujhe sajna ke liye

सजना है मुझे सजना के लिए | Kavita sajna hai mujhe sajna ke liye

सजना है मुझे सजना के लिए

( Sajna hai mujhe sajna ke liye )

 

सजना है मुझे सजना के लिए
दिल सजनी का झूम झूम गाने लगा
ओढ़ ली चुनरिया गोरे गालों पे
चांद भी थोड़ा सा शर्माने लगा

 

दुल्हन बनी फिर बहु श्रृंगार किया
पिया से मिलन को पुकार लिया
मनमीत मेरे दिलबर ओ जाने मन
दिलो जान से ज्यादा प्यार किया

 

हसीं ख्वाब तू मेरा है महताब तू
प्यार की हर नजाकत अंदाज़ तू
प्रित के प्यारे मोती पिरोये देखो
बरसे सावन सुहाना तुम्हें थाम लूं

 

प्यार की गलियों में हलचल सी हुई
मन का मधुबन जरा महकने लगा
सजना है मुझे सजना के लिए
गौरी मनोभाव यूं कहने लगा

 

सजना है मुझे सजना के लिए
तराना लबों पे मधुर आने लगा
चांद निकला आज निखरकर जरा
दिल से प्रियतम हमको लुभाने लगा

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कर्तव्य बोध | Hiaku Kartavya Bodh

Similar Posts

  • कविता में डूबा रहता हूं | Kavita mein

    कविता में डूबा रहता हूं ( Kavita mein dooba rahta hoon )    कविता में डूबा रहता हूं। छंदों की भाषा कहता हूं। भावों का सागर यूं उमड़े। सरिता बनकर बहता हूं। नव सृजन स्वप्न बुनता हूं शब्दों के मोती चुनता हूं। मनमंदिर में दीप जलता। वीणा की झंकार सुनता हूं। सौम्य शब्द सुधारस घोले।…

  • अद्भुत है फागुन

    अद्भुत है फागुन मधुमक्खियाँकितनी व्यस्त हैं इन दिनोंउन्हें ठहरने कीबात करने कीभी फ़ुर्सत नहीं हैउन्हें तो लाना है परागउन्हें आकर्षित करते हैंमहकते हुए बागवह कर रही हैंअपना काम निस्वार्थ भाव सेहँसी ख़ुशी से चाव-चाव सेमहुए के फूलों की मादकताअंकुरित आम मंजरियों की कोमलतापलाश की आभागेहूँ की गंधअलसी के फूलों का रंग टेसू की महकसरसों के…

  • चिट्ठी और संदेश

    चिट्ठी और संदेश तेरी यादें, हवाओं में सजी हैं,हर आहट में तेरी कोई कड़ी बसी है।चिट्ठी न कोई, न ही कोई पैगाम,तेरे बिना वीरान लगे ये सारा जहां तमाम। तेरे जाने का दर्द, अब भी दिल से उतरता नहीं,हर रास्ता तेरा पता पूछता है, कहीं पर भी रुकता नहीं।जाने वो कौन सा देश है, जहाँ…

  • बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह

    बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह देशभक्ति का खून रग-रग में दौड रहा था,स्वाभिमान से दुश्मनों को वह तोड रहा था।देश खातिर साहसी सर झुकाते रहे गुरूवर,तलवार धर्म पर बलिदान हेतु मोड़ रहा था। राष्ट्रभक्त, धर्मनिष्ठ, त्यागी वीर गुरु गोविन्द,धन्य गुजरी माता, पिता तेगबहादुर और हिन्द।खालसा पंथ निर्माण कर सिक्ख किया एकजुट,बचपन से कुशल कवि दार्शनिकता दौड…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • देश हमारा हम हैं इसके | Kavita Desh Hamara

    देश हमारा हम हैं इसके ( Desh hamara hum hain iske )    जिन भावों को मन में धर के, उत्सव खूब मनाया है। जिन भावों को राष्ट्रगान में, मिलकर हमने गाया है।। जिन भावों से भारत मां की, जय जयकार लगाई है। जिन भावों से संविधान की, तुमने रखी दुहाई है।। एक निवेदन उन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *