Problems and life

समस्या और जीवन | Kavita Samasya aur Jeevan

समस्या और जीवन

समस्या और जीवन
दोनों रहते हैं संग-संग l
दोनों की महिमा का
भारी विचित्र प्रसंग l

घुल-मिल ऐसे रहते
पति-पत्नी जैसे संग l

टांगें पकड़ खींचें
कोई निकले न आगे l
गाजे-बाजे-गाजे साथ-साथ
इक दूजे की बारात l

कोई किसी से
जीत न पाया l
नूरा कुश्ती का आज
तक अंत न आया l

जीवन है तो समस्या है
समस्या में छिपा है जीवन है l
ना हो एक दूजे का संग
जिंदगी हो जाए बेरंग l

समस्या और जीवन
एक सिक्के के दो पहलू l
अंधियारी रात के बाद
जैसे उगता नव प्रभात l

समस्या से ही जीवन है,
जीवन ही एक समस्या है l
इसमें चढ़े नित-नव-रंग l
वरना जीवन बदरंग l

जीवन में समस्या का
आना अच्छा है l
इससे जीवन निखरता है
सोने जैसा दबंग।

समस्याओं से गुजर कर
आदमी बनता है सोना
चमचमाता है जीवन।

Rajendra Rungta

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

किताबें खुशबू देती हैं | Kavita Kitaben Khushboo Deti Hai

Similar Posts

  • चाँद की व्यथा | Kavita Chand ki Vyatha

    चाँद की व्यथा ( Chand ki Vyatha ) चाँद सागर से कहता रहा रात भर, तुम मचलते रहो मैं तरसता रहूँ ।। तुम उफनते रहो अपनी लहरों के संग मैं तो खामोश तुम को तकता रहूँ l अपनी पलकों में तुमको छिपाये हुए, मैं यूँ ही उम्र भर बस पुलकता रहूँ ।। अपने दामन को…

  • बंजारा के दस कविताएं

    1 प्रवाह ——- सोचता हूं कि दुनिया की सारी बारूद मिट्टी बन जाये और मैं मिट्टी के गमलों में बीज रोप दूं विष उगलती मशीनगनों को प्रेम की विरासत सौप दूं . पर जमीन का कोई टुकड़ा अब सुरक्षित नहीं लगता . कि मैं सूनी सरहद पे निहत्था खड़ा अपने चश्मे से, धूल -जमी मिट्टी…

  • जन्मदिवस मुबारक मां | Happy Birthday Maa

    जन्मदिवस मुबारक मां ( Happy Birthday Maa)    साधारण सा बालक था मै, आशीर्वाद बताया। हर ग़म मुझसे पहले माता, तुझसे ही टकराया। खुद तू आंसू पीती आयी, अमृत मुझे पिलाया। शूल पड़े राहों में मेरे , तूने फूल बिछाया। साधारण सा बालक था मै ,आशीर्वाद बताया। कालसर्प बनकर जब- जब भी ,मुझको डसने आया,…

  • यातायात के नियम | Yatayat ke niyam par kavita

    यातायात के नियम  ( Yatayat ke niyam )   यातायात के नियमों का पालन सबको है करना, टू व्हीलर चाहें फोर व्हीलर तेज़ न कोई चलाना। है अनमोल यह मानव जीवन ध्यान सभी रखना, ख़ुद बचकर दूजे को बचाकर साधन यें चलाना।।   सिगनल एवं रास्ता देखकर सदा साधन चलाना, ना दौड़ना ना भागना बायीं…

  • Hindi Poetry | नयन

    नयन ( Nayan )     नयनाभिराम नयना, ना नींद है ना चैना। बेकल नयन अधीर है, काटे न कटे रैना।   मन साँवरे में लीन है,उनसे नही ये कहना। आयेगे  तो पूछूँगी  मै, बितायी कहाँ रैना।   जहाँ प्रेम है विरह भी है,राधा जहाँ है कृष्णा। फिर क्यों तडप रहा है मन,सन्तुष्ट नही तृष्णा।…

  • मौसम क्यों बदलता है

    मौसम क्यों बदलता है कभी-कभी ख्याल आता है मौसम क्यों बदल जाता है फागुन का सुहाना मौसम भी जेठ में क्यों जल जाता हैl जमाना बदलता है हर रोज ठिकाने बदल जाते हैं मौसम बदलता है जब कभी दीवाने बदल जाते हैं। जो याद करते हैं कभी वह कभी याद आते हैं कौन अपना कौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *