सावन फुहार | Kavita Sawan Fuhaar

सावन फुहार

( Sawan Fuhaar )

रिमझिम जो सावन फुहार बरसी,
जमीं को बुझना था फिर भी तरसी,
जो बिखरीं जुल्फों मे फूटकर के,
वो बूंद जैसे जमीं को तरसी,
रिमझिम जो………….

हमारे हाॅथों मे हाॅथ होता,
पुकार सुनकर ठहर जो जाते,
बहार ऐसे न रूठ जाती,
बरसते सावन का साथ पाते,
अजी चमन मे हॅसी फूल खिलते,
हमारी दुनिया सदा निखरती,
रिमझिम जो……..

पंख झाड़ती फुदक के चिड़िया,
कभी चहकती कभी फड़कती,
हवा के झोंकों से टूटे कोटर,
हालात से वो है लगता लड़ती,
बड़ी लगन से वो बुन के तिनके,
घरों को अपने है फिर से बुनती,
रिमझिम जो………

कहीं पे कजरी गई है खेली,
कहीं पे झूला गया है झूला,
कहीं तो बादल झमक के बरसे,
कहीं बरसने को है वो भूला,
तभी गगन से गिरी वो बिजली,
समा गई फिर चमक के धरती,
रिमझिम जो….

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

Similar Posts

  • भारतीय वायु सेना दिवस | Poem in Hindi on Indian Air Force Day

    भारतीय वायु सेना दिवस   हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन चतुर्थ वृहत सैन्य रूप, उत्साह साहस पर्याय । सदा रक्षित राष्ट्र स्वाभिमान, लिख कीर्तिमानी नव अध्याय । इक्कानवीं शुभ वात्सिकी, हर नागरिक अनंत अभिनंदन । हिंद की रज रज से,नभम स्पर्शम दीप्तम वंदन ।। चतुर्दश शतम अतुल्य विमान, एक्य लक्ष सप्तति सहस्त्रम…

  • मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

    मानव तन पाकर भजा न प्रभु को मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। यह अनमोल जीवन अपना, वृथा ही दिया उसने खो। मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। गया ठगा द्वारा ठगिनी माया के। झूठा रंग चढ़ाया अपनी काया पे। छोड़ फूल बीज कांटे का, लिया बो जो। यह…

  • प्रित का प्रेम | Prit ka Prem

    प्रित का प्रेम ( Prit ka Prem )   मैं तुम्हें लफ्जों में समेट नही सकती क्योंकि– तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से ग्रहण करना चाहती हूं किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में किंतना भयप्रद है। नकार देती…

  • वैवाहिक वर्षगाँठ

    26वीं वैवाहिक वर्षगाँठ राजेन्द्र और स्वाति भाभीजीको खूब- खूब “प्रदीप”की बधाई ।पति पत्नी का बंधन प्रेम की फुलवारी है ।राजेन्द्र और स्वाति भाभीजी का रिश्ता अटूट है ।बारिश की कुछ बूँदें- बूंदे आसमान से उतर,आती हैं जब धरती पर, बारिश की कुछ बूंदे,एक आहट सी होने लगती हैं,इंतजार में खड़ा हो जैसे कोई,प्यार की लगती…

  • पुस्तकों की पीर | Geet pustakon ke peer

    पुस्तकों की पीर ( Pustakon ke peer )   कंप्यूटर क्या कहर ढा रहा मोबाइल मुस्काता है। अलमारी में पड़ी किताबों को बहुत धमकाता है। इतने सारे चैनल हुये पाठक सारे दर्शक हो गए। टीवी परोसता सीरियल पुस्तक प्रेमी कहीं खो गए। कलमकार लाइव चले ऑनलाइन हुआ चलन है। पुस्तकों का दम घुट रहा किताबे…

  • शादी की सालगिरह | Shaadi ki Salgirah par Kavita

    शादी की सालगिरह ( Shaadi ki salgirah )    आज हमारी है साथियों वो शादी की सालगिरह, जोड़ी सलामत रहें हमारी दुआएं देना इस तरह। कभी ना उतरे हम दोनों का चढ़ा प्रेम का बुखार, खुशियों का यह सांसारिक मिलन रहें इस तरह।। ग़म का साया कभी न आएं खुशियों बीच हमारे, हर दिन नई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *