Shabri Ke Prabhu Ram

शबरी के प्रभु राम | Kavita Shabri Ke Prabhu Ram

शबरी के प्रभु राम

( Shabri Ke Prabhu Ram )

दीनबंधु दुखहर्ता राम अब वन को चले अभिराम
सबके संकट हरने वाले भजो शबरी के प्रभु राम

 

भक्तवत्सल रामचंद्र प्रभु दयानिधि दया के सागर
मंझधार में अटकी नैया पार लगाते करूणाकर

रोम रोम में राम बसे घट घट में बसे जय श्रीराम
रामनाम में शक्ति समाई भजो शबरी के प्रभु राम

 

चख चख बेर रामजी को शबरी ने खूब खिलाए
जीवन बिता राम-राम में प्रभु राम के दर्शन पाए

भक्तों के प्रतिपालक प्रभु दशरथ नंदन राजाराम
कौशल्या के राजदुलारे भजो शबरी के प्रभु राम

 

कब आएंगे राम हमारे शबरी पथ में फूल बिछाए
नयन बिछाए राह निहारें नित रामनाम गुण गाए

राम राम के संकीर्तन से सुगम हुआ सब हरिनाम
सकल चराचर के रक्षक भजो शबरी के प्रभु राम

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रामनवमी | Ram navmi kavita

Similar Posts

  • अहंकार | Ahankaar par kavita

    अहंकार ( Ahankaar )    किस बात का गुरूर,क्यों नर मगरूर तू। क्या तुमने कर दिया, क्यों नशे में चूर तू। गर्व ही करना कर, वतन की शान पर। बोल मीठे बोल प्यारे, हो जा मशहूर तू। मत कर अभिमान, नशे में होकर चूर। चंद सांसों का खेल है, जी ले भरपूर तू। हम हैं…

  • Kavita On Bachpan | Hindi Kavita | Bachpan Kavita -बचपन

    बचपन ( Bachpan ) कितना सुंदर बचपन का जमाना होता था खुशियों का बचपन खजाना होता था । चाहत चांद को पाने की दिल तितली का दीवाना होता था । खबर ना थी सुबह की बस शाम का ठिकाना होता था । थक हार कर स्कूल से जब आते झटपट खेलने भी जाना होता था…

  • ३३ प्रतिशत आरक्षण | 33 Percent Aarakshan

    ३३ प्रतिशत आरक्षण   नारी बिल पारित हुआ मोदी जी ने सम्मान दिया और पूरे भारत ने भी यह माना है नारी शक्ति को फिर से पहचाना है ।। मातृशक्ति सदा रही सहाय , घर में रहे तो खयाल रखे सबका , घर के सदस्यों,परिवार जन का फिर क्यूं उसको रहने दे असहाय।। “राष्ट्रपति मुर्मू…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

  • आदमियत | Aadamiyat

    आदमियत ( Aadamiyat )   आया हुआ आज रुकता नही आनेवाले कल को कोई रोक सकता नहीं इन्ही के बीच भागती हुई जिंदगी मे भी कोई समरसता नहीं क्या खो चुके हो और क्या खो दोगे यह आपके समझ की बात है किंतु,वसीयत मे क्या रख पाओगे यह आपके निर्णय की बात है स्वयं आपका…

  • रात्रिकाल | Kavita

    रात्रिकाल ( Raatrikaal )   दिन भर करते काम जो,अब हो आई शाम। थके थके से चल रहे, छोड़के सारा काम।।   सूरज  ढलने  से  हुई, ठंडी  तपती  धूप। रात सुहानी आ गई ,बिखरी छटा अनूप।।   चूल्हा घर-घर जल रहा,रोशन घर परिवार। कोई पशु को नीरता, कर रहा सार संभार।।   टिमटिम तारे कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *