Kitab

किताब | Kitab

किताब

( Kitab ) 

 

पन्ने फड़फड़ाते रहे
और हम लिखते रहे किताब जिंदगी की
मगर,सियाही ही खत्म सी होने लगी कलम की
किताब भी रह गई अधूरी की अधूरी ही

शब्दों के मायने बदलते गए
बदलते हुए अपनों की तरह
बह गईं किश्तियां भी उम्मीदों की
रह गए निखालिस टूटते हुए सपनों की तरह

आंगन मे उठती दीवारों मे
झरोखे भी लगाए न जा सके
घर मे लगीं आग भी बुझाते कैसे
तालों की चाभियां विदेश में पड़ी थीं

बढ़ गया चलन स्टेपनी का
काम आने लगीं लेमिनेशन चढ़ी तस्वीरें भी
घी की लौ में अब काजल भी नही बनते
पुतलियों के बीच रंगीन लेंस आ गए

किताब की जगह भी कूड़ेदान का हिस्सा बन गई
किस्से पुराने सारे मर से गए
अब ,ऐसे में लिखना भी क्या पढ़ना भी क्या
हमे ही पता नही की हम
जिंदा भी हैं या हैं मरे हुए

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

विवश | Vivash

Similar Posts

  • अनटोल्ड स्टोरी | Untold Story

    अनटोल्ड स्टोरी ( Untold story )    ओ मेरा सब कुछ;मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी अचानक मेरी जिंदगी में एक शख़्स आता है जो मेरा दोस्त भी नही,हम सफर भी नहीं,लेकिन मुझे बहुत भाता है कुछ तो है दरमियां हमारे जिससे बंधी है हम दोनों के बीच बंधन की डोरी ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी…

  • एक अनजाना फरिश्ता | Rajendra kumar pandey poetry

    एक अनजाना फरिश्ता ( Ek anjan farishta )     जिंदगी के किसी मोड़ में जब खुद को तराशने जी जरूरत हुई अनजाने राहों में अचानक ही एक अजनबी से मुलाकात हुई     वो अपनापन का पहला एहसास आज फिर महसूस हुई और वो अजनबी अपना जाना पहचाना जरूरत बन गई     कभी…

  • होकर उल्लू पर सवार

    होकर उल्लू पर सवार होकर उल्लू पर सवार ,चली लक्ष्मी हर घर-द्वार। यश, धन की करने बरसात,अनिल मंद स्वर गाए मल्हार । सोने का रथ,रजत पालकी,रथ पर हुए कुबेर सवार । ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि प्रदाता ,संग गणेश हैं , दीप आधार। मन भावन प्रिय लगे सुरुचिकर,दीपावली, धनतेरस त्यौहार। जीवन में शुभ-लाभ है छाया ,दीप जले…

  • हां नारी हूं मैं | Nari Poem

    हां नारी हूं मैं ( Haan naari hoon main )    पग पग संभल रही , कहा किसी परिस्थिति से हारी हूं मैं निकाल लेती मार्ग खुद अपना हां नारी हूं मैं । मन विचलित होता तो , मोन हो सफर करती तय मैं अपना कहा जिमेदारि से किसी हारी हूं हां नारी हूं मैं!…

  • शहीद दिवस | Kavita Shaheed Diwas

    शहीद दिवस ( Shaheed Diwas ) फांसी के फंदे से,आजादी का सिंहनाद तेईस मार्च उन्नीस सौ इक्कतीस, दिवस अद्भुत मोहक सोहक । उमंग उल्लास प्रकृति पटल, कायिक प्रभा अनंत रोहक । असीम नमन दिव्य बलिवेदी, हिय हिलोरित राष्ट्र प्रेम निर्बाध । फांसी के फंदे से, आजादी का सिंहनाद ।। आत्मविश्वासी अभय कदम, चाल ढाल रण…

  • मौसम गर्मी का

    ?मौसम गर्मी का ?   अब तो तैयारी कर लो मौसम है आया गर्मी का। देखो त्याग कर दिया है इस धूप ने भी नर्मी का।।   कहां बूंद शबनमी के वो मंज़र सुहाने कोहरे के! ना ही सर्द वो हवाएं ना नामो-निशां नमी का।।   मंजर हुए सुनहरे खेतों तालाबों झील के। ज्यूं श्रृंगार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *