Kavita Sharmsar Manavata

शर्मसार मानवता | Kavita Sharmsar Manavata

शर्मसार मानवता

( Sharmsar Manavata )

 

धधकती स्वार्थ की ज्वाला में
पसरती पिशाच की चाह में

भटकती मरीचा की राह में
चौंधराती चमक की छ्द्म में

अन्वेषी बनने की होड़ में
त्रिकालदर्शी की शक्ल में,

दिखता है मानव वामन बनके
चराचर जगत को मापने

लगायी है अनगिन कतारें
शुम्भ-निशुंभों की छाया में

प्रकट है नरभक्षी पर्याय में
द्वेष,क्लेश के निर्माण से ।

Shekhar Kumar Srivastava

शेखर कुमार श्रीवास्तव
दरभंगा( बिहार)

यह भी पढ़ें :-

चलिए तो तीरथ | Chaliye to Tirath

Similar Posts

  • भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

    भाव भक्ति के मारे  ( Bhav Bhakti ke Mare ) त्रिदेव तुम्हारी महिमा का, रस पीकर मतवारे, घूम रहें हैं गाते महिमा, गली-गली द्वारे-द्वारे, ढोलक झांझ म॔जीरा लेकर, नाचें भजन कीर्तन गाकर, भाव भक्ति के मारे, गली-गली द्वारे-द्वारे, जल नारियल बेलपत्र धतूरा, जिसके बिन अनुष्ठान अधूरा, चलें सभी सामग्री साजे, गली-गली द्वारे-द्वारे, चंद्र नाग डमरू…

  • मां का दर्द | Maa ka Dard

    मां का दर्द ( Maa ka dard )   संसार में कोई ऐसी दवा नहीं , जो मां का दर्द दूर कर सके। आठों पहर जो स्वयं को भुलाए, दूसरों के दुख की चिंता करती। उसकी भूख खत्म सी हो गई, बच्चों को पीड़ा से कराहते देख। मातृत्व के समान इस जग में, कोई और…

  • आओ जलाएं नफरत की होली | Holi Shayari 2023 in Hindi

    आओ जलाएं नफरत की होली ( Aao jalaye nafrat ki holi )     सद्भावों की लेकर बहारें, रंगों की हो फुहार। भाई भाई में प्रेम सलोना, बरसे मधुर बयार।   आओ जलाए नफरत की होली, मनाये त्योहार। खुशियों के हम रंग बिखेरे, उमड़े दिलों में प्यार।   हंसी खुशी सबको बांटे, गीत सुहाने गाये।…

  • आई लव आरटीसी जोधपुर

    आई लव आरटीसी जोधपुर अब बनने जा रहें है हम भी अधिनस्थ अधिकारी,जिसके लिए कर रहें है हम दिन और रात तैयारी‌।कर दिया है केरिपु बल ने आदेश इसका ये जारी,वक्त निरन्तर निकल रहा बढ़ेगी अब जिम्मेदारी।। कभी ना सोचा हमने सपने में लगेगा यह सितारा,मुश्किल राहें क़दम डगमगाएं पर हिम्मत न हारा।समझा मेंने सबको…

  • कार्तिक मास पूर्णिमा | Kartik Maas Purnima

    कार्तिक मास पूर्णिमा ( Kartik maas purnima )   कार्तिक माह की पूर्णिमा तू चांद बन कर आ, ख़ुशी की रोशनी दे हमें उजाला बनकर आ। स्नान व दान करने से मिलती है बहुत अनुभूति, इस पावन अवसर पर्व पर पूर्णिमा तेरी ही प्रतिति। होती पूजा इस मौके पर इस दिन भगवान विष्णु की, प्रलय…

  • शब्द प्रणय | Shabd Pranay

    शब्द प्रणय  ( Shabd Pranay )   शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई उर भाव मृदुल मधुर, श्रृंगार अनूप नित यथार्थ । संवाद अनुपम मोहक प्रभा, साधन साध्य ध्येय परमार्थ । अथाह नैतिक तेजस्वी छवि, संस्कारी अनुपमा जनमानस छाई । शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई ।। भव्य नवाचार अवबोधन , नवल धवल पथ प्रशस्त । निशि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *