Kavita tapan

तपन | Kavita Tapan

तपन

( Tapan )

 

कितनी प्यारी सी तपन भरी थी उनकी मुस्कान में
फरिश्ता  सी  लगने  लगी हमें भीड़ भरे जहान में

 

मदद को बढ़ा दिए हाथ साथ दे दिया जीवन में
उनके प्यार की तपन से खिल गए फूल चमन में

 

महकी फुलवारी सारी प्रीत भरी बयार बहने लगी
सद्भावों की बह धाराएं मधुर स्वरों में कहने लगी

 

प्यार की अगन जगे तो रोशन हो जाए जग सारा
मीरा  सी  लगन से लगे माधव बंशी वाला प्यारा

 

संस्कारों की तपन से आचरणों को बल मिलता
बुजुर्गों के अनुभवों से समस्या का हल निकलता

 

आग में तप कर ही सोना जब कुंदन बन जाता है
रत्न जड़ित आभूषणों में चार चांद लग जाता है

 

त्याग तपस्या भावों से भारत भूमि का कण महके
जहां स्नेह वर्षा होती भावों का उड़ता पंछी चहके

 

नेह भरी तपन से जीवन औरों का भी संवार लो
जिसका दुनिया में कोई नहीं थोड़ा स्नेह दुलार दो

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

युग | Kavita yug

Similar Posts

  • kisan shayari -kisan shayari in hindi -किसानों का दर्द

    किसानों का दर्द  ( Kisano Ka dard )     जो फ़सल बोता है, वह इसे काटना भी जानता है; ये किसान है अपना हक़ लेना भी बख़ूबी जानता है ।   ना जाने, वक़्त भी अकसर कैसे-कैसे रंग दिखाता है; सबका पेट भरने वाला आजकल सड़कों पर भूखा सो जाता है ।   उस…

  • भाई दूज पर्व | Bhai Dooj Parv

    भाई दूज पर्व ( Bhai dooj parv )    यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार कार्तिक मास शुक्ल द्वितीया, तिथि अद्भुत अनूप विशेष । सृष्टि रज रज विमल प्रवाह, भाई दूज खुशियां अधिशेष । परस्पर मंगलता कामना अथाह, शीर्ष वंदित परंपरा संस्कार । यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार ।। भाई…

  • बिटिया घर की जान | Bitiya Ghar ki Jaan

    बिटिया घर की जान ( Bitiya ghar ki jaan )    सौ दीपक एक मुस्कान बिटिया तो घर की जान ! लाडली सबकी होती हैं दानी नानी की पहिचान ! बड़ी मम्मी बुलाते इनको जब बातों से खींचे ये कान ।। कुछ भी हो ,रखती हैं आखिर ये बेटियां परिवार का ध्यान! अपनी मधुर मुस्कान…

  • आओ करें बागवानी | Kavita Aao Kare Bagwani

    आओ करें बागवानी ( Aao Kare Bagwani )   डाल-डाल चिड़िया चहके, ताल-तलइया पानी। कल-कल करके बहती नदिया, गाँव करे अगवानी, जग की रीति पुरानी, अमिट हो अपनी निशानी, जग की रीति पुरानी, अमिट हो अपनी निशानी। पेड़ न रोने पाएँ कहीं पे, इसपे नजर गड़ाना। छाँव न घटने पाए धरा पे, मिलकर इसे बचाना।…

  • Romantic Poetry In Hindi -बावरा मन

    बावरा मन ( Bawara Man )     बावरा   मन   मेरा,  हर  पल  ढूंढे   तुमको। नैना द्वारे को  निहारे, एकटक देखे  तुमको।   प्रीत  कहते  है  इसे, या  कि कोई रोग है ये। जो  झलकता तो नही, दर्द  का संयोग है ये।   कहना चाहूं कह न पाऊं, ऐसा  मनरोग है ये। झांझरी सा मन…

  • सुन खरी-खरी | Sun Khari-Khari

    सुन खरी-खरी! ( Sun khari-khari )    खामियाँ निकालने में साँसें तेरी नप जाएँगी, रख होश-ओ-हवास काबू में,साँसें उखड़ जाएँगी। न वक़्त है तेरे काबू में और न ही दिल है काबू में, किसी प्रतिशोध में खूबसूरत दुनिया उजड़ जाएगी। न तेरी मुट्ठी में जमीं है,न आसमां,न चाँद-सितारे, एकदिन तेरे जिस्म से ये रुह भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *