Thakur Anand Singh Shekhawat ji

ठाकुर आनंद सिंह शेखावत जी | Thakur Anand Singh Shekhawat ji

ठाकुर आनंद सिंह शेखावत जी 

( Thakur Anand Singh Shekhawat ji )

 

सनातन संस्कृति के पोषक भरा दिव्य ज्ञान का भंडार।
नवल कुंज हो संतों की सेवा बरसती हरि कृपा अपार।

आनंदसिंह शेखावतजी मृदुभाषी गुणी अरू विद्वान।
गोपालक गौ सेवक प्यारे कवियों का करते सम्मान।

यज्ञ हवन देव पूजा अर्चना सनातन पुरुष जहां प्रधान।
तुलसी आंवला घर-घर बांटे गौ सेवक का करें सम्मान।

महापुरुषों की जयंती पावन तुलसी अरू कालिदास।
राणा प्रताप का शौर्य अदम्य जन मंगल गाए खास।

नवल धरा जन जन को प्रिय नवल कंवर प्रिय आप।
कंवल कंवर मां पूजिता ममतामयी हरे सब संताप।

पिता प्रभु सिंह प्रेरणा सिंधु सहज सरल हुआ तन मन।
मानवता की मंगलकामना उच्च विचार जगमग जीवन।

कुशल लेखनी शारदे साधक वाणी पुत्र मन को भाए।
शब्द सुधा रसधार बहती महफिल को महका जाए।

चंदन तिलक करें औरों को सुरभित सारी सभा करें।
अनुभवों का सार प्रेम से ज्ञान से जग में आभा भरे।

बांट रहे प्रेम सलोना आनंदसिंह जी आनंद अपार।
नवलगढ़ के गौरव पुरुष यश किर्ती वैभव भरमार।

सत्कर्म सद्भाव शालीनता स्वर्ण सम है मधुर वाणी।
संत सेवा ईश्वर भक्ति गौ भक्त साधक मां कल्याणी।

जनमंगल सेवा संस्थान जन जन का कल्याण करें।
सदाचरण शील स्वभाव सनातन धर्म में प्राण भरे।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

शेखावाटी गंध | Kavita Shekhawati Gandh

Similar Posts

  • Kavita main Faqeer | मैं फ़कीर वो बादशाह

    मैं फ़कीर वो बादशाह ( Main faqeer o baadshah )   दीन दुःखी के मालिक हो, हो करूणा अवतार मेरी  भव  बाधा  हरो, आन  पड़ी  हूं  द्वार।   तुम सम दानी नहीं,हम सम याचक और, मैं फ़कीर वंदन करुं, चरणों में मांगू ठौर।   तुम हो जग के बादशाह, मेरी क्या औकात। तुमने  दी  सांसें …

  • मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा | Man Mandir Mein

    मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा ( Man mandir mein deep jyoti jalta raha )   हवन करते हाथ खुद का जलाता रहा। घाटे का लेकर सौदा मैं मुस्कुराता रहा। ठगती रही मुझे दुनिया मैं ठगाता रहा। प्यार के मोती लेकर मैं यूं लुटाता रहा। सद्भावों की गंगा मै नित बहाता रहा। तूफानों भरी…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

  • योग

    योग ( दोहा आधार छंदगीत ) श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।आसन विविध प्रकार के, रखते…

  • दर्द सुनो गजराज का | Kavita Dard Suno Gajraj ka

    दर्द सुनो गजराज का ( Dard suno gajraj ka )    अच्छा नही किया इस मानव ने, खाने में बारुद खिलाया मानव ने। मैं हूॅं एक भोंला-भाला सा पशु, जब कि मुझको गणपति यें माने‌।। गलत कभी कुछ में करता नही, मुॅंह से भी बोल में सकता नही। जंगल के कंद-मूल फल खा लेता, अगर…

  • इतिहास का सत्य | Kavita itihaas ka satya

    इतिहास का सत्य ( Itihaas ka satya ) इतिहास परख कर एक एक, देखों उसका परिणाम था क्या। किस कारण खण्डित हुई धरा, देखों उसका प्रमाण था क्या। तुम कही सुनी बातों से बचकर, हर तथ्यों से निष्कर्ष गढो, तब ही तुम सत्य को जानोगे, विध्वंस है क्या निर्माण था क्या। अंग्रेजों और मुगलों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *