Kavita Tum Tum Hi Ho

तुम तुम हि हो | Kavita Tum Tum Hi Ho

तुम तुम हि हो

( Tum Tum Hi Ho )

 

कौन कहाँ है, कितनी दूर है
पहुुंचेगा कब
यह आपका नही उसका विषय है
आप कहाँ हो कितनी दूर हो और पहुँचना कैसे है
यह तुम्हे स्वयं सोचना है, क्योंकि
मंजिल तुम्हारी है
जीतना या पराजित होना तुम्हे है

और की देखा देखी मे
जीत भी शामिल है और हार भी शर्त भी जरूरी है और संकल्प भी
साथ भी जरूरी है और सहयोग भी
इंतजार भी जरूरी है और दौड़ भी मगर
समझौता कोई भी हो
बाधक से मित्रता नही होती

लक्ष्य एक हो सकते हैं
किंतु,, जरिया और गतिशीलता मे
भिन्नता स्वासभाविक है जरूरत और जिद्द में भिन्नता स्वभाविक है
सोच और विचारों में भिन्नता जरूरी है

सभी के साथ होकर भी
स्वयं में आप अकेले हैं
अपने निर्णय मे आप अकेले हैं
अपने स्वप्न मे आप अकेले हैं
और इस, अकेलेपन के साथ भी
जीत भी तुम्हें हि
हासिल भी करनी है
सभी से आगे भी तुम्हें हि निकलना है
आपकी अपनी जिम्मेदारी भी तुम्हारी है
और तुम तुम हि हो
अब, सोचिये की तुम कहाँ हो
कितनी दूर हो
और पहुँचना कब है

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

ख्वाहिशें | Kavita Khwahishen

Similar Posts

  • ठंड में आई याद स्वेटर की | Sweater par kavita

    ठंड में आई याद स्वेटर की ( Thand mein aayi yaad sweater ki )   ठंड में आई है मुझको याद स्वेटर की, जिसके बिना हमारी ठंड नही रुकती। इसमें हमारी मां का प्यार, आशीर्वाद, जिसके बिन हमारी सर्दी नही कटती।। इस मौसम ने बदल लिया है मिजाज, हमनें निकाली अपनी स्वेटर ये आज। इस…

  • अश्क इश्क के जब बहते हैं | Kavita ashq ishq ke

    अश्क इश्क के जब बहते हैं ( Ashq ishq ke jab bahte hain )      अश्क इश्क के जब बहते हैं प्यार भरे तरानों में दिल की धड़कनें बढ़ जाती प्रेम के अफसानों में।   धरती अंबर आसमान भी हिलमिल जब बतलाते हैं। मधुर तराना गीतों का दो दिल मिलकर जब गाते हैं।  …

  • आत्मविश्वास | Kavita Atmavishwas

    आत्मविश्वास ( Atmavishwas )   आत्म विश्वास है जीवन के संघर्षों को हराकर जीतने का संकल्प। आत्मा की अनन्य शक्ति, आत्मा को शिखर तक पहुंचाने का प्रकल्प।। जीवन की हर बाधा, प्रतिबाधा में घोर निराशा से उबरने का विकल्प ।। आच्छादित अंधेरे में, घोर ना उम्मीदी मे प्रकाश की किरण का प्रकल्प।। उम्मीद की रोशनी,…

  • गुरूजी की महिमा | Guruji ki Mahima

    गुरूजी की महिमा ( Guruji ki Mahima ) आधी जीवन बीत गई यूं हीं कविता लिखने में फिर भी इच्छा होती है जीवन बीता देता कुछ सीखने में यही है मेरा अरमान । गुरूदेव जी के असीम निर्मल भाव से मैंने कुछ जान पाया जिसने कहा प्रार्थी बनो जिससे मिलेगा जग में सम्मान ओमप्रकाश जी…

  • रामनवमी | Kavita

    रामनवमी ( Ram Navami )   ( 2 ) हाथी घोड़े ऊंट सज रहे रामनाम की जय जयकार रामनवमी पर्व सनातन खुशियों भरा आया त्योहार केशरिया ध्वज लहराये गूंज रहा है नारा श्रीराम हर हर महादेव स्वर गूंजे रामनाम बस राम ही राम झूम रहे हैं राम राम में राम सिवा नहीं कोई काम नगर…

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *