Varsha Ritu

वर्षा ऋतु | Varsha Ritu

वर्षा ऋतु

( Varsha ritu ) 

 

रिमझिम फुहारों से दिल फिर खिलेंगे,
मेघों के काँधे नभ हम उड़ेंगे।

बात करेंगे उड़ती तितलियों से,
भौंरों के होंठों से नगमें चुनेंगे।

चिलचिलाती धूप से कितना जले थे,
मिलकर बरखा से शिकायत करेंगे।

पाकर उसे खेत -खलिहान सजते,
आखिर उदर भी तो उससे भरेंगे।

धरती का सारा खजाना है वो,
उसकी बदौलत परिन्दे उड़ेंगे।

अगर वो नहीं, तो ये दुनिया नहीं,
तख़्त-ए -ताऊत रहके क्या करेंगे?

वही है जड़, और वही है चेतन,
उसकी अदा पे हम मरते रहेंगे।

गदराई दामिनी दमकेगी कैसे,
नदियों के घूँघट कैसे उठेंगे।

बहेगी संपदा जीवन की जग में,
उसके ही सहारे वो झूले सजेंगे।

हे! वर्षा ऋतु, तू ऋतुओं की रानी,
पांव तेरे नूपुर कब छम-छम करेंगे?

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

ईमान चाहिए | Iman Chahiye

 

 

Similar Posts

  • आज़ादी | Hindi Poem Azadi

    आज़ादी ( Azadi ) है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ मंहगाई,बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से, भूखमरी, अल्प पगारी, मिलावट और मक्कारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ पूंजीवाद, जमाखोरी, भ्रम और भ्रष्टाचारी से, घृणा,अपमान, छूआछूत की बिमारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों…

  • छत पर चाँद बुलाने से अच्छा

    छत पर चाँद बुलाने से अच्छा छत पर चाँद बुलाने से अच्छा,उसपर टहला जाए तो अच्छा, मिलता ना कोई इन्सां से इन्सां,खुद से मिलन हो जाए तो अच्छा, होती है अब ना कोई खातिरदारी,कोई मन ही सहला जाए तो अच्छा, होता ना हमसे चहरे पे लेपन,सेहत सम्हाली जाए तो अच्छा, इस जग में कितनी है…

  • बिन माचिस के आग लगा देते है | Kavita bin machis

    बिन माचिस के आग लगा देते है ( Bin machis ke aag laga dete hai )    शब्दो को अधरों पर रखकर,मन का भेद खोलो। आंखो से सुन सकता हूं,तुम आंखो से तो बोलो।।   कहना है कुछ कह दो,इशारों के जरिए कह दो। समझता हूं सारे इशारे मै,अपनी बात कह दो।।   स्पर्श करने…

  • छोटी चीजें | Kavita Choti Chijen

    छोटी चीजें ( Choti Chijen )   छोटी चीज़ों पर नजर रखना बहुत बड़ा काम है छोटी चीज़ें ही जनम देती है विराट चीज़ों को पैदा होता है बरगद का पेड़ छोटे से बीज से देख लेती है छोटी-सी आँखे बड़ी दुनिया को शुरु होती है मीलों का सफर छोटे से कदम से फूटते हैं…

  • नुक्कड़ वाली चाय | Kavita nukkad wali chai

    नुक्कड़ वाली चाय ( Nukkad wali chai )   तरोताजा सी भावन लगती नुक्कड़ वाली चाय हर्ष और आनंद लाती मधुर नुक्कड़ वाली चाय   बड़े-बड़े गुलछर्रे चलते वादों की हो भरमार यहां सारी दुनिया के समाचार दे जाते अखबार यहां   किस नेता की क्या खूबी है कौन पटखनी खाएगा क्या चुनावी रंग होगा…

  • इमली का पेड़ | Imali ka Ped

    इमली का पेड़ वो चुपचाप खड़ाबूढ़ा इमली का पेड़पाठशाला प्रांगण मेंदो मंजिला इमारत के सामनेध्यानमग्नबुद्ध की तरहमानो सत्य का ज्ञान पाकरदे रहा संदेश मानवता कोजड़ता छोड़ोया ऋषि की भांति तपस्या में लीनजिसने सीख लिया सम रहनाइस सावन मेंनहीं आई नवीन पत्तियांफिर भी बाँटता रहताखड़खड़ाती इमली के फलअब उसे नहीं लगता डरआंधी -तूफान सेजैसे उसने समझ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *