Kavita Vyatha

व्यथा | Kavita Vyatha

व्यथा

( Vyatha )

 

बरसों के अथक परिश्रम का ऐसा हमें फलसफा मिला,
न सम्मानित कोई पदवी मिली न ही कोई नफा मिला।

दबाया कुचला हमें सबने जैसा जिसका मन किया,
कभी अपमानित कभी प्रताड़ित जिसने जब चाहा किया।

अब किससे हम विनय करें किसके जा चरण धरें,
सारे निवेदन व्यर्थ हुए और अब क्या हम करें।

ठोकरों की मार सह सहकर आंखें भी धूमिल हुई,
सांसें लगने लगी भारी जिंदगी भी बोझिल हुई।

सहन नहीं होती अब ये ज्यादतियां उम्मीदें अंतिम हुई,
न जाने ये कब रुकेगा आस में आधी जिंदगी खत्म हुई।।

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

होली आई रे | Holi Aayi re

Similar Posts

  • मानव, पानी और कहानी

    मानव, पानी और कहानी   जीवन झर झर झरता, है झरने सा, झरना झर झर बहता, है जीवन सा, मानव के ऑखो मे पानी, नदी, कूप, तालों मे पानी, पानी की कलकल है जरूरी, ऑखों की छलछल है जरूरी, मानव, पानी और कहानी, है धरती की यही निशानी, जीवन की जो कहानी है, झरने में…

  • धनतेरस का त्योहार आया

    धनतेरस का त्योहार आया जगमग जगमग चांद सितारेमाता लक्ष्मी के चरण पधारे। व्यापारियों के भाग्य संवारेधनतेरस पर बज रहे नगाड़े। हो रहा दीपावली का शुभारंभनव वर्ष का सफल प्रारंभ। सभी खुशी-खुशी गाये मल्हारधनतेरस का आया है त्यौहार। आज झालर दिपों से सजी सभी की गेहमन के नभ से बरसे माधुरीम नेह। पुजे कुबेर संग धनवंतरी…

  • स्वामीये शरणम् अय्यप्पा | Swamiye Sharanam Ayyappa

    स्वामीये शरणम् अय्यप्पा ( Swamiye Sharanam Ayyappa )    विश्व के प्रसिद्ध मंदिरों में यह मन्दिर भी है ख़ास, जहाॅं विराजे अयप्पा स्वामी यही उनका निवास। विकास के देवता माने जाते यह कहता इतिहास, शनिदेव के दुष्प्रभावों का पल में करते विनास।। घने जंगल एवं ऊॅंची-पहाड़ियों बीच है यह स्थान, राक्षसी महिषि वध पश्चात लगाया…

  • मैं भारतीय हूं | Poem Main Bharatiya Hoon

    मैं भारतीय हूं ( Main Bharatiya Hoon )     मैं भारतीय हूं सभी धर्मों का सदा आदर करता हूं। संस्कृति उपासक हूं शुभ कर्मों से झोली भरता हूं।   शौर्य पराक्रम स्वाभिमानी रगों से गहरा नाता है। रणभूमि में जोहर दिखलाना शमशीरों से आता है।   अतिथि आदर करना पावन परिपाटी वतन की। उस…

  • सबके प्यारे मनमोहन

    सबके प्यारे मनमोहन भारत को चमकाने वाले,सच्ची राह दिखाने वाले,नस -नस में ईमा को भरकर,मुश्किल से टकराने वाले. करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन,करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन. माता अमृत, पिता गुरूमुख, जन्मे गाह पंजाब में,मगर आग में बंटवारे की, आ गये भारत छाँव में. बी. ए, एम. ए किया…

  • आनंदिता स्पंदन | Kavita Aanandita Spandan

    आनंदिता स्पंदन ( Aanandita Spandan ) आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर नेह अंतर मंगल प्रवाह, सुख वैभव क्षणिक धार । तात्विक तथ्य गहन मंथन, ज्योतिर्मय दर्शन साकार । चंचल चितवन आरूढ़, नवल धवल भव रथ पर । आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।। दृष्टि बिंब नैतिक सात्विक, आस्था स्पर्श अलौकिक छोर । क्रोध वैमनस्य मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *