Kavitayen

कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

कविताएंँ रहेंगी……

( Kavitayen rahengi ) 

 

हृदय को संवेदना की
कसौटी पर कसेंगी
कुछ रहे न रहे
कविताएंँ रहेंगी
मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी,
मुलाकातें ,जग की बातें,
जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी
कुछ  रहे न रहे
…….कविताएंँ रहेंगी।

भागते हुए
वक़्त की चरितावली
संघर्ष की व्यथा -कथा
विकास की विरुदावली
कभी शांँति की
संहिता रचेंगी
कुछ  रहे न रहे
….. कविताएंँ रहेंगी।

होगा जब अरुणोदय
क्षितिज पार होगा अस्ताचल
मौसम पलकों पर ठहरेंगे
स्मृतियों के पल संँवरेंगे
मन का क्रंदन
भावों का मंथन
खुशी का माथ टीका
लगा महकेंगी
कुछ रहे न रहे
…..कविताएंँ रहेंगी।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

बाल कविता – सुबह की गुनगुन

Similar Posts

  • बेटियां – पूर्णिका

    बेटियां – पूर्णिका मां की हर भावना का,पिता के स्नेह का, जग में सदा मान सम्मान रखती है बेटियां । मंदिर ले जातीं,शॉपिंग करातीं, घर का साज, सजाती हैं बेटियां।। बचपन में मां-बाप,उनकी दुनिया होते, बड़े में मां-बाप को,दुनिया घूमातीं हैं बेटियां।। बेटा है राजा भैया,पर दिल के पास सदा अपनापन ,फिकर लिए, रहती है…

  • फुटपाथ पर | Footpath par

    फुटपाथ पर ( Footpath par )   कभी चल कर आगे बढ़ कर दो चार कदम सड़कों पर देखो तो, दिख जायेंगे या मिल जाएंगे कुछ ऐसे लोग फुटपाथ पर खाते पीते सोते बेफिक्र निडर होकर। फिर कभी चल कर आगे बढ़ कर दो चार कदम देखो तो गलियों में जहां बसते हैं बड़े लोग…

  • गौरी विनायकम | Aarti Gauri Vinayakam

    गौरी विनायकम ( Gauri Vinayakam )   एकदंत दयावंत लंबोदर गौरी विनायकम कृपा दृष्टि कीजिए l सुखकर्ता दुखहर्ता विघ्नहर्ता कष्टों को दूर कर ज्ञान हमको दीजिए l वक्रतुंड महाकाय शंभू सुत पूज्य प्रथम आप तो सवार काज दीजिए l जय देव मंगल मूर्ति गणेश दुष्टों का दलन कर विघ्न हर लीजिए l रिद्धि सिद्धि भालचंद्र…

  • कोई नहीं कहता | Kavita Koi Nahi Kahta

    कोई नहीं कहता ( Koi Nahi Kahta ) कोई नहीं कहता , जो कहना चाहिए । जो हो अन्दर , वही बाहर रहना चाहिए । सच को सच, झूठ को झूठ , कहना चाहिए । तन के साथ , मन भी साफ, रहना चाहिए। कोई नहीं कहता, घर ऐसा चाहिए , जिसमें केवल प्यार, को…

  • योगी बन | Kavita Yogi Ban

    योगी बन ( Yogi Ban )   ध्यान धर चिंतन कर योगी बन तू कर्म योगी बन नित नव नूतन हर पल कर सफल अपना जीवन योगी बन नश्वर जगत नश्वर काया स्थिर नहीं कुछ सब माया सूक्ष्म अणु रूप प्राण पाया कर प्रज्ज्वलित मन चेतन योगी बन यह अनुपम जीव यात्रा देह जैसे अक्षर…

  • जन्मदिन हो मुबारक लालू जी | Happy Birthday Lalu Ji

    जन्मदिन हो मुबारक लालू जी ( Janamdin ho mubarak laloo ji )   दबे -कुचलों के लिए काम करते हैं लालू, इसी काम के लिए जाने जाते हैं लालू। जितना दबाते हैं उनके विरोधी मित्र, उतना ही उभरकर वो चमकते हैं लालू। टूटे सपनों को वो जोड़ते आए सदा से, सुनहरे सपनों की उड़ान भरते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *