किस मूरत को हम पूजे

किस मूरत को हम पूजे

किस मूरत को हम पूजे

किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है।
या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१

बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी ।
मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२

जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है ।
जिसमें भाव हमारा है ,वह मूरत क्या कच्ची है।।३

घर घर में है सबके मूरत, कितनो में प्राण समाए हैं।
उसमे क्या कोई देव नहीं,जो बिना प्राण अपनाए हैं।।४

जिस मूरत में प्राण भरा है, वह भी ना कुछ बोले।
जिस मूरत में प्राण नहीं है ,वह भी ना कुछ डोले।।५

मन का भ्रम मिटाए कोई, कैसा प्राण का मंतर है।
प्राणहीन और प्राण युक्त में ,दिखे ना कोई अंतर है।।६

हे ज्ञानी जन मुझे बताओ, किस मूरत में शक्ति है ।
जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है ,या जिसमें मेरी भक्ति है ।।७

कहां मिलेगा वह मानव, जो मूरत में है डाले प्रान।
क्यों नहीं जीवन देता,जिसका काल निकाले प्रान।।८

कितनी बात अनोखी है,कितना अद्भुत मानव ज्ञान ।
जिस ईश्वर ने उसे बनाया , उसी में डाले मानव प्रान ।।९

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

गौरा न जाई | Gaura na Jai

Similar Posts

  • दूध का क़र्ज़ | Poem in Hindi on doodh ka karz

     दूध का क़र्ज़ ( Doodh ka karz )      माँ का जगह कोई ले न सकता, दूध का क़र्ज़  उतार ना सकता। माँ ने कितनी ये ठोकर  है खाई, दूध  की लाज  रखना मेंरे भाई।।   न जानें कहां-कहां मन्नत माॅंगी, मंदिर, मस्जिद, चर्च  में  जाती। तू जग में आऐ अर्ज़ ये लगाती, पीड़ा…

  • रैग पिकर और फैशनपुतला | Kavita Ragpicker

    रैग पिकर और फैशनपुतला पहने हो अति सुंदर कपड़े, पुतले बन कर खड़े हुए । फैशन की इस चकाचौंध में, भरमाने पर अड़े हुए ।। मैंने कचरे से बीना है, बोरा परिधान देख लो । मैं नंगा भी तुमसे सुंदर, ध्यान लगा मुझे देख लो।। तुम में मुझमें फर्क यही तुम, प्राणहीन मैं जीवित नर…

  • तृष्णा | Kavita Trishna

    तृष्णा (Trishna ) तृष्णाएं सदा संतृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । तृष्णाएं सदा संतृप्त ,नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार, नित विमल कामना स्पंदन । कपट रहित धवल छवि, हृदय…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

  • कृष्ण दीवानी | Krishna Diwani

    कृष्ण दीवानी ( Krishna diwani )    प्रेम गली में ढूंढ रही, कान्हा तोहे प्रेम दीवानी। प्रेम है मेरा मन मोहन, मोहे मोहे रुप मोहिनी। कटि कारी करधन डारी, चले चाल मतवाली। कटि कमरी पीली बांधो, करधन धूधरू डारौ। पांव पैजनी बाजे छम छम, नाचै और नचावै। कान्हा ढूढे तोहे , तोरी सखी प्रेम दीवानी…

  • सतपाल भीखी : विचार धारा और मानवीय मूल्यों से जुड़ा संवेदनशील कवि

    मूल पंजाबी कविता — सतपाल भीखी अनुवाद — डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक सतपाल भीखी पंजाबी काव्य क्षितिज के एक जगमगाते सितारे हैं। उनकी कविताएं विचारधारात्मक प्रौढ़ता से ओत-प्रोत तो हैं ही, साथ ही मानवीय मूल्यों के प्रति भी मज़बूती से प्रतिबद्ध हैं। उनकी कविताओं की सबसे बड़ी शक्ति है – जीवन की गहरी पकड़। यही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *