बदले की कहानी किसलिए

बदले की कहानी किसलिए

बदले की कहानी किसलिए

( Badle ki Kahani Kisliye )

वक़्त दुहराता है बदले की कहानी किसलिए
दिल दुखायें जो वो बातें दिल में लानी किसलिए

ज़ुल्म ढ़ाकर मेरे दिल पर रो रहे हैं आप क्यों,
मेरे बंजर दिल पे आख़िर मेहरबानी किसलिये ।

जब मुकम्मल ही नहीं होने ये किस्से इश्क़ के
फिर शुरू मैं भी करूँ कोई कहानी किस लिए

चार दिन की ज़िंदगी है सबकी जब दुनिया में तो
ढो रहे हैं सब दुखों की सरगिरानी किस लिए

बनते हो फ़रहाद तो दो बोल मीठे भी कहो
प्यार है गर दिल में तो फिर बदज़ुबानी किस लिए

है सभी का एक मालिक कर्मों से दे तौल कर
जो दिया उसने दिया फिर बदगुमानी किस लिए

माँ का आँचल मिल न पाया एक मुद्दत से मुझे
फिर भला ठहरे मेरी आँखों में पानी किस लिए

मानते हो जब मुझे तुम अपना हमसर ऐ सनम
फिर भला करते हो मुझ पर ह़ुक्मरानी किस लिए।

जब किसी का प्यार ही अपने मुक़द्दर में नहीं
देखना फिर ख़्वाब मीना आसमानी किसलिए

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहीं

    फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहीं फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहींकोई अपना तो जग में हुआ ही नहीं आज वो भी सज़ा दे रहें हैं मुझेजिनसे अपना कोई वास्ता ही नहीं मैं करूँ भी गिला तो करूँ किसलिएकोई अपना मुझे तो मिला ही नहीं जिनसे करनी थी कल हमको बातें बहुतउसने लम्हा…

  • मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं

    मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं प्यार की हमको दिखती कहानी नहींमीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं दर्द मुझको भी होता है समझो जरामुझमें भी है लहूँ कोई पानी नहीं वो भी देता है ताना मुझे ख़्वाब मेंप्यार की पास में जो निशानी नहीं धौंस सब पर दिखातें हैं वो ही यहांजिनकी बस में ही…

  • करवाचौथ का | Karwa Chauth Ka

    करवाचौथ का दिख रहा दीवाना जन-जन तुमको करवा चौथ काभरना होगा आज दामन तुमको. करवा चौथ का हाथ खाली आ गये लाये नहीं उपहार कुछध्यान तो रखना था साजन तुमको करवा चौथ का कर दिया क्या क्या निछावर मैंने तुम पर प्यार सेयाद दिलवायेगा दर्पन तुमको करवा चौथ का प्यार से पानी पिलाना खोलूँगी उपवास…

  • ग़ज़ल खंडहर | Khandhar

    खंडहर (Khandhar )    वक्त के साथ मशीनों के पुर्जे घिस जाते है जाने कितने एहसासों में इंसान पिस जाते है। ज़िन्दगी का शिकार कुछ होते है इस कदर उबर कर भी कितने मिट्टी में मिल जाते है। शामोसहर बेफिक्री नहीं सबके नसीब में जीने का सामान जुटाने में ही मिट जाते है। ताकीद करता…

  • अपना लिया बेगाने को | Ghazal Apna Liya

    अपना लिया बेगाने को ( Ghazal Apna Liya Begane ko ) मैंने देखा है न बोतल को न पैमाने को शैख आते हैं मगर रोज़ ही समझाने को जाम पर जाम दिये जायेगी जब उनकी नज़र कौन जा सकता है इस हाल में मैख़ाने को निकहत-ओ-नूर में डूबी हुई पुरक़ैफ फ़िज़ा इक नया रंग सा…

  • उन्हीं पर हक़ नहीं अब तो हमारा | Haq Shayari

    उन्हीं पर हक़ नहीं अब तो हमारा ( Unhi par haq nahin ab to hamara )    यहाँ सब आइने टूटे हुए हैं ख़ुदी में लोग यूँ डूबे हुए हैं अभी उतरी नहीं शायद ख़ुमारी जो अपने आप में खोये हुए हैं बहारों का करें क्या ख़ैर मक़दम वो अपने आपसे रूठे हुए हैं उन्हीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *