अपना काम करता चल

किस्मत | Kismat kavita

 किस्मत 

( Kismat )

 

 

->अपना काम करता चल ……..||

1.लोगों की भलाई कर भूल जा, उस पर फिर विचार ना कर |
आगे चलकर जरूर मिलेगा तुझे, उसका इंतजार न कर |
तेरा साथ पाने वाला भूल जाए, तो कोई ऐतराज न कर |
देख रहा है कोई अद्रश्य रुप से, खुद को असहाय् न कर |

->अपना काम करता चल ……..||

2.करता जा परिश्रम नि:स्वार्थ भाव, तेरा हक मिलेगा तुझे |
जो कुछ तेरा है बिन मांगे, तेरे द्वार आकर मिलेगा तुझे |
वक्त के पहले न तुझे मिलेगा, न मिला है किसी और का |
तेरे नशीब का कोई छीनेगा नहीं, न तू छीन सकेगा और का |

->अपना काम करता चल ……..||

3.मत डर अपने बुरे वक्त से, यहीं पर अपनों की पहचान है |
कौन तुम्हारे सच्चे दोस्त यार हैं, और कौन झूँठे इंसान हैं |
अच्छे समय के सारे साथी, तेरे संग- संग हंसते गाएँगे |
बुरा वक्त तो कट जाएगा, तेरे अपने भी मिल जाएंगे |

->अपना काम करता चल ……..||

4.जोड़े तो हैं दुनियां भर के, संग -संग चलते जाते हैं |
धरती -गगन ,रात -दिन जैसे, आगे -पीछे आते हैं |
दुख के आगे सुख भी होते, रोने के बाद हंसाते हैं |
जीवन के सब अनुभव होते, हमको मजबूत बनाते हैं |

->अपना काम करता चल ……..||

 

🍀

लेखक–> सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :  ? धरोहर ?

Similar Posts

  • शारदीय नवरात्र | Shardiya Navratra

    शारदीय नवरात्र ( Shardiya Navratra )   प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार श्री गणेश दर्शन मां शैलपुत्री, सुख समृद्धि अथाह वरदान । द्वितीय आभा ब्रह्मचारिणी, ज्योतिर्मय जीवन पथ विधान । चंद्र घंटा अनूप रूप तृतीय , सद्यःफलदायक विमल बहार । प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।। चतुर्थ दिवस कूष्मांडा मात, सृजन…

  • बाबुल | Babul kavita

    बाबुल ( Babul )   बाबुल याद घणी सताये, बाबुल मन मेरा घबराये। जिस आंगन में पली-बढ़ी, आंखों में उतर आए रे। बाबुल मन मेरा घबराये, बाबुल मन मेरा घबराये।   मां की सीख हर्ष भर देती,घर संसार सुख कर देती। आंगन की तुलसी तेरे, खुशियों से झोली भर लेती।   मेरा रूठना और मनाना,…

  • मायड़ की ममता | Maayad ki Mamta

    रब बुला दो दुनिया से दिल भर गया रब बुला दोदुनिया से दिल उठ गया अब बुला दो बंद मुठ्ठी आया ख़ाली हाथ जाना जीना नहींदुनिया से दिल ऊब गया रब बुला दो बिना लंगोटी नंगे बदन आया कफ़न ओढ़ जाऊंगादुनीया से दिल बदल गया रब बुला दो छल कपट झपट कर धन दोलत जोडी…

  • जोत जले मां | Kavita Jyot Jale Maa

    जोत जले मां ( Jyot Jale Maa )   सजा दरबार निराला जोत जले मां अंबे ज्वाला। सबके दुखड़े हरने वाली कर सोहे मां चक्र भाला। कालरात्रि तू महागौरी तू कुष्मांडा चामुंडा माता। ढाल खड्ग खप्पर वाली तू ही मां भाग्यविधाता। तू ही काली तू महाकाली रणचंडी दुर्गा मतवाली। दानव दलनी मां जगदंबे यश वैभव…

  • लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल | Poem On Sardar Vallabh Bhai Patel

    लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ( Lohpurush Sardar Vallabh Bhai Patel )   भारत वर्ष की एकता और अखंडता के प्रतीक थे, आवाज़ जैसे सिंह की दहाड़ ग़रीबों के सरदार थे। दुश्मनों के लिए ज़लज़ला तो कभी यह तूफ़ान थे, भारत भूमि के लाल और देश के वह वफादार थे।।   देश के पहले गृहमंत्री एवं…

  • फुर्सत के पल | Fursat ke Pal

    फुर्सत के पल ( Fursat ke pal )    फुर्सत के पल मिल जाए आओ मीठी बात करे। हंस-हंसकर हम बतलाए एक नई मुलाकात करें। लो आनंद हंसी पलों का उमंगों का संचार करो। फुर्सत के पल सुहाने खुशियों का सत्कार करो। याद कर लो जरा उनको वक्त पड़े जो काम आए। बुलंदियों को पहुंचाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *