Koi ped pyasa na mare

कोई पेड़ प्यासा न मरे | Koi ped pyasa na mare

कोई पेड़ प्यासा न मरे!

( Koi ped pyasa na mare )

 

भटके लोगों को रास्ते पर लाना पड़ता है,
वनस्पतियों को जेवर पहनाना पड़ता है।
बिना फूल के बहार आ ही नहीं सकती,
तितलियों को भी बाग में लाना पड़ता है।

कोई पेड़ प्यासा न मरे,समझो जगवालों,
बादलों के हाथ मेंहदी लगाना पड़ता है।
ख्वाबों की मरम्मत तुम कर पाओगे तब,
इसके लिए वृक्षारोपण करना पड़ता है।

जल-जंगल- जमीं ये बचाने से ही बचेंगे,
इनसे रिश्ता चारों तरफ से जोड़ना पड़ता है।
इंसान की ख्वाहिशों का कोई अंत नहीं,
चाट जाएगी धूप, सभी को बताना पड़ता है।

न परियाँ उतरेंगी और न ही परिन्दे उड़ेंगे,
दिमाग पर जमी काई को धोना पड़ता है।
नहाएँगे पीपल के पत्ते बारिश के पानी से,
बादलों को नदी, तालाब भरना पड़ता है।

अगर वृक्ष काटे तो हम तुमसे बात नहीं करेंगे,
प्रदूषण के हाथ से तलवार गिराना पड़ता है।
मत काटो कोई कृपाण से इस बारिश को,
कभी-कभी फिजा से मिलके रोना पड़ता है।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/duniya-hai-khoobasoorat/

Similar Posts

  • तपन | Tapan

    तपन ( Tapan )    तपन है जैसे तपती रेत मे नंगे पांव की मिली न बसर जिंदगी मे किसी छांव की चलता ही रहा ,फजर से शामेरात तक मिली न सराय कोई ,शहर से गांव तक बच्चों ने कहा ,भविष्य है उनके बच्चों का बेटियों ने कह दिया ,पापा हमे भूल गए अपनों की…

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

  • सबके सहारे राम | Sabke Sahare Ram

    सबके सहारे राम ( Sabke Sahare Ram ) विधा कृपाण घनाक्षरी   राम राम भज मन, पुलकित तन मन। रघुवर राजाराम, लीला है अपरम्पार। राघव राम रट लो, जय श्रीराम भज लो। अवधपुरी पधारे, रघुपति करतार। जन जन प्यारे राम, सबके सहारे राम। मंझधार डूबी नैया, रामजी लगा दे पार। ऋषि मुनि ध्यानी योगी, माला…

  • हमारी बेवकूफियां | Kavita

    हमारी बेवकूफियां ( Hamari Bewakoofiyaan )   सचमुच कितने मूर्ख हैं हम बन बेवकूफ हंसते हैं हम झांसा में झट आ जाते हैं नुकसान खुद का ही पहुंचाते हैं सर्वनाश देख पछताते हैं पहले आगाह करने वाले का ही मज़ाक हम उड़ाते हैं न जाने क्या क्या नाम उन्हें दे आते हैं शर्मिंदा हो आंख…

  • बिहार में पुल बह रहे हैं | Kavita Bihar mein

    बिहार में पुल बह रहे हैं! ( Bihar mein pul bah rahe hain )  बिहार में विकास की गंगा नहीं पुल बह रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष तो यही कह रहे हैं। बाढ़ से नवनिर्मित पुलों का ढ़हना जारी है, ढ़हने में अबकी इसने हैट्रिक मारी है। पहले सत्तरघाट- फिर किशनगंज और अब अररिया, के पुल…

  • भावनाएँ

    भावनाएँ   भावनाएँ अनमोल होती है..  जिंदगी खुशी और सकून देती है  यह हौसला, उम्मीद और ताकत देती हैं  भावनाएं ही हमें जीव से इंसान बनाती हैं जब तक भावनाएं हैं  तब तक ही हम इंसान है  सही मायने में भावना ही इंसानियत का पाठ पढ़ाती है हमें..!  भावनाओं से ही तो रिश्ते बनते हैं…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *