Komal Computer

कोमल कम्प्यूटर | Komal Computer

कोमल कम्प्यूटर

( Komal Computer ) 

 

मैं हूॅं रामू काका नेक,
नाम काल्पनिक मेरा एक।
रहता नजदीक शहर के एक,
लगी रहती जहां भीड़ अनेंक।।

मात-पिता का लेकर आशीष,
पूजा-पाठ करता सुबह ठीक।
आ जाता मैं समय से दुकान,
जो है ई-मित्र की दुकान ठीक।।

कोमल कम्प्यूटर के नाम दुकान,
इन्टरनेट एवं फोन रिचार्ज दुकान।
स्टाम्प, आधार और राशनकार्ड,
फैक्स, फोटो स्टेट व लेमिनेशन।।

कार्य होता यहां पर हाथों-हाथ,
जो पाॅवर हाउस के सामने है एक।
बोर्ड लगा है यहां सामने ही एक,
दुकान जो है काका की एक।।

नजदीक में है यहां मेरा गांव,
है परसोया की ढ़ाणी जो एक।
रहता मेरा सारा परिवार वहां,
लेकिन हम भाई रहते है यहां।।

कभी कबार हम जातें है वहां,
घर-परिवार से मिलते है वहां।
संपूर्ण गांव है सुखी और सम्पन्न,
हम भी चारों भाई है सम्पन्न।।

देखें है दुःख हमने बहुत भाई,
आज खड़े है पैरों पर भाई।
रच दी कविता गणपत ने एक,
मैं रामनिवास परसोया हूॅं नेक।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kisan/

Similar Posts

  • राजस्थान दिवस | Kavita Rajasthan Diwas

    राजस्थान दिवस ( Rajasthan Diwas )   चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई त्याग बलिदान शौर्य धरा, उत्सर्ग उपमित भव्य इतिहास । लोक कला संस्कृति अद्भुत, सर्वत्र दर्शन जन उल्लास । रजपूती माटी रज रज, अनंत सूरमा सुप्रभा जड़ाई । चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।। मिट्टी अंतर जोश उमंग, मलयज सम स्फूर्त बयार…

  • कहां हो मेरे पुरखों | Kahan ho Mere Purakhon

    कहां हो मेरे पुरखों ( Kahan ho mere purakhon )    मैं आऊंगा नहीं कभी भी लौटकर यह ध्यान रखना, चला गया हूं ध्यान रखना सदा के लिए तुम्हें छोड़कर। याद आ रही है आपकी हर वक्त हर पल, भूले से भी नहीं भूल पा रहे साथ रहकर। याद आ रहा है हमेशा परछाईं की…

  • आओ सीखें | Kavita Aao Shikhe

    आओ सीखें ( Aao Shikhe ) आओ सीखे फूलो से काटों के संग भी रहना तोड़ अगर उसको ले कोई तो उसे कुछ न कहना आओ सीखे पेड़ो से दूसरो के लिए जीना दूसरों को जीवन दे कर के खुद जहर हवा का पीना आओ सीखे सूरज से सदा चमकते रहना चाहे जो हो परिस्थित…

  • कहाँ थे पहले?

    कहाँ थे पहले? खिड़की के हिलते पर्दों के पासतुम्हारी परछाईं नज़र आती हैकाश !तुम होते –ख़यालों में, कल्पनाओं मेंकितने रंग उभरते हैंदूर कहीं अतीत कीझील में डूब जाते हैंकभी लगता है, स्वप्न देख रही हूँकभी लगता है जाग रही हूँ यह बोझिल सन्नाटा, यादों का तूफ़ान,तुम्हारे ख़यालों की चुभती लहरें,मेरे भीतर कहीं टूटती, बिखरती,एक अनकही…

  • पहल्यां ही बता देंदी | Hariyanwi kavita

    पहल्यां ही बता देंदी ( Pahalyaan hi bata dendee )   बैरण! तू मनै पहल्यां ही बता देंदी जिब बात्याँ का सिलसिला शुरू करया था क्यूँ इतणा लगाव बढ़ाया तनै तनै जाण बूझ कै नै मेरै गैल यू छल करया सै। मैं तै ठीक था अपणी जिंदगी म्है काट रया था अपणे दिनां नै फेर…

  • Geet Mamta par Maa Balihari | ममता पर मां बलिहारी

    ममता पर मां बलिहारी ( Mamta par maa balihari )   ममता की मूरत महतारी सुख का सागर मात हमारी सुंदर पावन रूप सुहावन शिशु ममता पर मां बलिहारी   छांव सुहानी आंचल की मां हर  लेती हो विपद हमारी बहा  प्रेम की निर्झर धारा शिशु ममता पर मां बलिहारी   सुंदर स्वर्ग सुशोभित तुमसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *