कृत्रिम बुद्धिमत्ता | Kritrim Buddhimatta

कृत्रिम बुद्धिमत्ता

( Kritrim buddhimatta ) 

जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ

वर्तमान विज्ञान प्रगति प्रयास,
मनुज दिव्यता प्रतिस्थापन ।
यंत्रवत परिवर्तन उपमा,
तीव्रता शुद्धता कार्य संपादन ।
लघु काल लाभ आधिक्य,
सकारात्मक प्रयोग मानव हितार्थ ।
जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।।

जॉन मैकार्थी प्रतिपादक ,
उन्नीस सौ छप्पन अमेरिका ।
स्वदेश प्रणेता राज रेड्डी,
विज्ञान वरदान स्वरिका ।
स्नेहिल कदम आलोक पथ,
समस्या हल रूप सरलार्थ ।
जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।।

प्रतिक्रियाशील सीमित स्मृति मन सिद्धांत,
आत्म जागरूक अनूप चार प्रकार ।
प्रश्न समझ अधिग्रहण अन्वेषण,
प्रस्तुति मूल्यांकन चरण आधार ।
न्यून श्रम दक्षता अभिवृद्धि,
मानवता वंदन सेवा भावार्थ ।
जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।।

नीरसता श्रृंगार सरस रूप,
काम काज सक्रियता दर्शन ।
औद्योगिक क्रांति कल्पनातीत,
अद्यतन प्रौद्योगिकी आनंद स्पर्शन ।
चिकित्सा अभियांत्रिकी शिक्षा सह
मनोरंजन क्षेत्र मंगल चरितार्थ ।
जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।।

मनुज आविर्भाव अद्भुत,
ए आई मात्र छद्म रूप ।
भावनाहीन संश्लेषण विश्लेषण,
वैचारिक शून्यता प्रतिरूप ।
नियोजन अवसर संकुचन,
विलोपन संवेदना पुरुषार्थ ।
जाने कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

आद्या से आराध्या तक | Aadya se Aaradhya Tak

Similar Posts

  • मेरा सनातन धर्म | Sanatan Dharma

    मेरा सनातन धर्म ( Mera sanatan dharma )   कल्पवृक्ष सा ये धर्म सनातन इस वृक्ष का बीज परमात्मा प्रेम, जिसके रचयिता ब्रह्मा जी स्वयं हैं विष्णु जी जिसके पालनहार शिव शक्ति की असीम कृपा पर ही, यहां चलता है यह जग संसार।। सनातन धर्म हैं विशाल स्वरूप बाकी सब धर्मों का भी हैं आधार…

  • पापा | Papa

    पापा ( Papa )    वह झुके नहीं वो रुके नहीं वह मेरी बातों पर देखो हंसकर हां कर जाते थे l गुस्सा होने पर मेरे कैसे पास बुला समझाते थेl सही गलत के भेद बता राह नयी दिखाते थे l मेरी लाडो रानी कहकर मुझे सदा बुलाते थे l नपे तुले शब्दों में बोलो…

  • हिन्दी | Poem on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )   हिन्दी के सम्मान मे मित्रो ,लिख लो कह लो आज । एक वर्ष के बाद पुनः फिर, होगी इस पर बात ॥ ** बडे`बडे सम्मेलन होगे, ढोल मंझीरे साथ । बडे-बडे बैनर पर होगा,हिन्दी दिवस है आज॥ ** बोली जाती बहुत ही बोली,भारत के सम्मान मे । पर हिन्दी को…

  • Hindi Poetry On Life | मै इक सोनार हूँ

    मै इक सोनार हूँ ( Main Ek Sonar Hun )   मै इक सोनार हूँ जिसकी चाहत जग वैभव से भरा रहे। इस  जग  के  सारे  नर नारी स्वर्ण आभूषण से लदे रहे। ** मेरी शुभ इच्छा रही सदा हर इक घर में मंगल गीत बजे। या  तेरी  हो  या  मेरी  हो  माँ  बहन  बेटियाँ …

  • मनभावन है हिंदी | Manbhavan hai Hindi

    मनभावन है हिंदी ( Manbhavan hai Hindi )    हिंदी है हमारी शान स्वाभिमान अभिमान गागर में सागर का भाव ये जागती है। पावन है हिंदी मनभावन है हिंदी संस्कृत की बेटी ये अज्ञान हटाती है। धूमिल ना होय छबि नेकभाषा हिंदी मेरी हिंग्लिश चाल चले,रूप मिटाती है। शब्दों की खान है दिनकर सा भान…

  • चेतावनी गीत

    चेतावनी गीत सही चिकित्सा करनी होगी ,बहसी और दरिन्दों की ।शीघ्र व्यवस्था करनी होगी ,बस, फांसी के फन्दों की ॥ अभी अधखिली कली ,फूल बनने की थी तैयारी में ।अपनी खुशबू से गुलशन को ,महकाने की बारी में ।किन्तु खिलने से पहले ही ,बेरहमी से मसल दिया ।बनना था उसको प्रसून ,पर कैसे रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *