कृष्ण अवतारी | Krishna Avtari

कृष्ण अवतारी

( Krishna avtari ) 

 

कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्यारी
विष्णु बने कृष्ण रूप अवतारी
वासुदेव देवकी सुत वो कहलाए
बाबा नंद यशोदा घर बचपन पाए

नटखट श्याम हुए गोवर्धन गिरिधारी
दधी माखन की किए लीला प्यारी
आगे आगे भाग रहे देखो कृष्ण मुरारी
पीछे पीछे भागे मात यशोदा बेचारी

ग्वाल बाल संग बहुतही रास रचाए
गोपीन संग हैं बहुबिधि रार मचाए
छिछनी भर छांछ के खातिर धाये
बाल सखा मिली संग संग गारी पाए

मारे कंश अरु असुर बहु विधि मारे
अरु मारे नाग जमुना जल अतिभारी
लाज बचाए भरी सभा द्रौपदी की
धर्म के खातिर बने अर्जुन सारथी भी

दे गीता ज्ञान ,अमृत धन दे डाला
धर्म अधर्म के भेद लघु मे कह डाला
कर्म की नीति मे जगत गुरु कहलाए
जन्म मृत्यु का सार कृष्ण बतलाए

सौ सौ बार वंदन नमन कन्हैया लाल की
सौ सौ बार नमन गईया ग्वाल बाल की
जय कृष्ण जय कृष्ण ,कृष्ण हरे हरे
जय राधे श्याम जय राधे श्याम हरे

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

दहलीज | Dahaleej

Similar Posts

  • चाँद की चाँदनी | Chand ki Chandni

    चाँद की चाँदनी ( Chand ki chandni )   चाँद की चाँदनी की नजर देखेंगे, मेरे दिल में है उतरी जिगर देखेंगे। थाम कर जो सितारे जमीं को रखे, उन सितारों का जा के हुनर देखेंगे। खौफ खाती है मौत देखो मेरे इश्क़ से, चाँदनी का वो चलके सहर देखेंगे। जिन्दा उसके बिना रह सकते…

  • बरसो मेघा प्यारे | Kavita

    बरसो मेघा प्यारे ( Barso megha pyare )   तपती रही दोपहरी जेठ की आया आषाढ़ का महीना धरा तपन से रही झूलसती सबको आ रहा पसीना   कारे कजरारे बादल सारे घिर कर बरसो मेघा प्यारे क्षितिज व्योम में छा जाओ उमड़ घुमड़ कर आ जाओ   मूसलाधार गरज कर बरसो रिमझिम बरस झड़ी…

  • निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम

    निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम,2024, खत लिखना चाहती हूं मैं तुम्हें।जीवन की उपलब्धियों में संगी बनाना चाहती हूं,कभी हौसलों को परखते रहे,कभी चलने का साहस बढ़ाते रहे। तुम ने एकांत के एहसासों को कोमलता से जगाया,अनुभवों की यात्रा में नयन सजल हुए जब,तुमने ही…

  • है ये मिट्टी की काया | Mitti ki Kaya

    है ये मिट्टी की काया! ( Hai ye mitti ki kaya )    मैंने खुद को तपा करके, जीवन को सजाया है। था कर्म मेरा अच्छा, तब जनम ये पाया है। कुदरत के आंगन में, बड़े मजे से खेला है। ये बीत गया जीवन, अब जाने की बेला है। पुरुषार्थ किया हमने, अब मोक्ष को…

  • तुझ तक पहुंचने की चाह

    तुझ तक पहुंचने की चाह कोई मिल जाए जो तुझ तक पहुंचा दे,मेरे शब्द, मेरी सासें तुझ तक बहा दे।कि तू जान ले, आज भी प्रेम वहीं खड़ा है,तेरी राहों में, तेरी बाहों में, खुद को समेटे खड़ा है। चाहत की लौ बुझी नहीं है अब तक,तेरी यादों में जलती रही है अब तक।तेरे बिना…

  • मित्र | Kavita mitra

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।   लम्हे सुहाने हो ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *