क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां

क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां

क्या कहूं! ये इश्क नहीं आसां

********

साजिश की बू आ रही है
घड़ी घड़ी उसकी याद आ रही है
इंतजार करके थक गया हूं
फिर भी नहीं आ रही है।
क्या ऐसा करके मुझे सता रही है?
क्या कहूं ?
साजिश की बू आ रही है
यूं ही तो नहीं मुझे तड़पा रही है
ऐसा न हो कि वो मुझे तरसा रही है!
ऐसा तो नहीं होना चाहिए
क्यों वो मेरी तड़प का इम्तहान ले रही है?
अपनों से ऐसा व्यवहार!
और अपनों के प्रति ऐसा विचार?
नहीं होना चाहिए,
मुझे भी तो ऐसा नहीं सोचना चाहिए।
ये साजिश की बातें!
कहीं ओछी तो नहीं?
मेरा वहम, भ्रम भी हो सकता है।
न आने की कोई वजह हो सकती है,
खामख्वाह देरी होने पर-
दिलो-दिमाग में ऋणात्मकता पनपती है;
इसलिए बहकी बहकी बातें-
मन मस्तिष्क में उपजती हैं।
अजीब अजीब सी फीलिंग होती है,
लेकिन
वो ऐसा तो नहीं कर सकती;
प्यार जो मुझसे बहुत करती है।
वाकई देरी हो सकती है,
ट्राफिक में फंस सकती है।
न आने की हजार वजहें हैं,
ये साजिश वाजिश ठीक नहीं;
अपने वहम को रखो काबू में-
यह प्रेम है।
कोई युद्ध नहीं!
धीरे धीरे आती है/ होती है,
धीरे धीरे अन्तर्मन में समाती है।
भाव समर्पण का हो-
तो फिर एक सूत्र में बंध जाती है,
वरना राहें जुदा हो जातीं है।

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

लालच बुरी बलाय

Similar Posts

  • गुरूदेव नमन | Gurudev Naman

    गुरूदेव नमन ( Gurudev Naman ) तेरे चरणों में मेरा, सब कुछ अर्पण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुमने सधाया मेरा बावरा मन। देकर ब्रह्म का सूक्ष्म ज्ञान। पल में खोल दिए, मेरे नयन। रखना मुझको, नित अपनी शरण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुम हो मेरे मन की ज्योति। तुमने ही किए कंकर मोती। अंधकार में…

  • लहजा | Lehja

    लहजा ( Lehja )   ऐ जिंदगी! सीख रही हूँ जीने का लहजा थोड़ी देर तू जरा और ठहर जा हर शाम खुद को खोज रही हूँ हर रिश्ते के राज समझ रही हूँ ढलते सूरज से धीरज सीख रही हूँ तारो से झिमिलाना सिख रही हूँ ख्वाबों की मुट्ठी खोल रही हूँ धीरे धीरे…

  • Ghazal | उलझन

    उलझन ( Uljhan ) क्यों  उलझा  है  शेर हृदय तू, बेमतल की बातों में। जिस संग मन उलझा है तेरा, तू ना उसके सासों में। मना  ले  अपने चंचल मन को, वर्ना तू पछताएगा, प्रेम पतित हो जाएगा फिर,रूक ना सकेगा आँखो में। इतना ज्ञान भरा है तुझमें, फिर.भी क्यो अंजान रहे। इकतरफा है प्यार…

  • सृष्टि की माया | Srishti ki Maya

    सृष्टि की माया ( Srishti ki maya )    इस सृष्टि की माया में जैसा इन्द्रियों को सुख चाहिए वैसा ही मिलता है मगर सुखों के अन्त में दुःख यह वि‌रोधाभास हर बार हर जगह मिलता है क्षणिक आनन्द के लिए परउत्पीडन क्यों हिंसा वन्य प्राणियों में प्रकृति का नियम है? पीड़ा रहित रक्तपात रहित…

  • माँ पर नरेन्द्र सोनकर की ४ कविताएँ

    माॅं कभी दगा नहीं देती जन्म देती है शिक्षा-संस्कार देती है लाड़-प्यार देती है आचार-विचार देती है रूप-आकार देती है पुष्टाहार देती है घर-परिवार देती है माॅं संसार देती है दुश्चरित होने पर भी लगा लेती है ऑंचल से हमें भगा नहीं देती माॅं कभी दगा नहीं देती मालती देवी ( जिस कोख से मैंने…

  • आओ हम रंगों में डूबे | Geet Aao Hum Rangon mein Doobe

    आओ हम रंगों में डूबे। ( Aao hum rangon mein doobe )    होलिया में आया रे निखार, आओ हम रंगों में डूबें। लहंगा नया रे जालीदार, आओ हम रंगों में डूबें। रंगों की बौछार,फागुन की मस्ती, पियो तू आँखों से डूबे न कश्ती। खुलके करो रे! सब प्यार, आओ हम रंगों में डूबें। होलिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *