हिस्से की शय | Laghu Katha Hisse ki Shay

वे तीन भाई थे।
मझले पक्के शराबी और जिद्दी।
छोटे वाले स्नातक और अपने कर्मों के भरोसेमंद ।
सबसे बड़े अध्यापक , पक्के कर्मकांडी, मगर बेहद चालाक।
बड़े ने विधवा माँ को बहला – फुसला कर बचे – खुचे बाप के धन पर हाथ साफ कर लिया। माँ के तेरहवें में सम्मिलित न होते हुए भी ज्यादा जमीनें हड़पने में लग गया। मझले ने उत्पात मचा कर अपना हक ले लिया लेकिन छोटे ने तकरार करना उचित नहीं समझा, और अपने छोटे- से मकान में सिमट गया।
मजा ये कि माँ – बाप, जो सदैव छोटे में रहे, की भटकती आत्मा, जैसी की सामाजिक मान्यता है, भी इसी के हिस्से आ गयी। दिन – प्रतिदिन छोटा मतिभ्रम की वजह से ब्लड सूगर व हाई ब्लडप्रेशर का शिकार हो गया।
एक दिन ऐसा आया कि छोटे का ब्लडप्रेशर इतना हाई हुआ कि वह फिर उठा ही नहीं।

 

डॉ.के.एल. सोनकर ‘सौमित्र’
चन्दवक ,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

जोकर | Laghu Katha Joker

Similar Posts

  • स्वयंसिद्धा | Kahani Swayamsidha

    जीत ने जैसे ही घर का ताला खोल घर मे प्रवेश कदम रखा कि मोहल्ले की औरतों ने भी उसके साथ प्रवेश किया। वे सब उससे उसका हाल चाल पूछ रही थीं और वह बड़े संयत ढंग से उन सभी के प्रश्नों का उत्तर देती जा रही थी। लगभग दो घण्टो के बाद भीड़ छंटनी…

  • आंखों से करती जादू है | Ghazal Aankhon se

    आंखों से करती जादू है आंखों से करती जादू है दिल होता यूं बेकाबू है सांसें महके तुझमें हर पल उड़ती जो तेरी ख़ुशबू है देख रहा है दूर खड़ा वो आ के बैठा कब पहलू है कब फ़ूल दिया है उल्फ़त का मारा नफ़रत का चाकू है बात न की आज़म यूं तुझसे कड़वी…

  • मुंबई की बरसात | Mumbai ki Barsaat

    किस्सा उस समय का है जब मुंबई बम्बई हुआ करती थी। मेरी दीदी की शादी 1984 में मुंबई के एक परिवार में हुई थी। उस समय दिल्ली से अगर मुंबई जाना होता था तो हफ्तों, महीनों पहले प्रोग्राम तय करना होता था। फोन आदि भी नहीं होते थे। मेरी उन दिनों संचार मंत्रालय में नयी…

  • शादी का चौथा फेरा

    सुहागरात की अगली सुबह प्रातः 6:00 बजे जैसे ही नई नवेली दुल्हन शीतल की आंख खुली, तो उसने अपने पति वीर सिंह को अपने करीब ना पाया। कुछ देर तक वह अपने पति का इंतजार करती रही। उसे लगा कि शायद मेरे पति दैनिक क्रियाकलापों से निवृत होकर बाहर घूमने गए हैं, कुछ देर में…

  • कुत्ता काटे का टीका

    पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण जारी है, लेकिन खुशी की बात यह है कि भारत कोरोना वैक्सीन बनाने में सफल हो गया है। अब भारत में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। लोगों के टीके लगाए जा रहे हैं। कोविड-19 का पालन करते हुए जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सभी विद्यालयों को पुनः खोलने व…

  • Kahani | कसम तोड़ दी हमने

    कसम तोड़ दी हमने ( Kasam Tod Di Humne )   आज फिर कैलेंडर में 12 तारीख देखकर ओवैस की आंखों में नमी उतर आई, उसके हाथ फिर खत लिखने को मचल उठी और वह खत लिखने बैठ गया लेकिन किसे ? सोचते – सोचते उसका ज़हन अतीत के गहरे कुएं में उतर गया, उंगलियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *