Kyon

क्यों | Kyon

क्यों ?

( Kyon ) 

 

हाथ मिला उल्फत दिखलाते
दिल मिलने से क्यों घबराते?

हुस्न परस्ती के दीवाने
वस्फ की राह नही वे जाते।

दैर -ओ -हरम के ये बासिंदे
नफ़रत की दीवार बनाते ।

बातिल साज़ी बहुत हुई अब
कुछ तो वादे कभी निभाते ।

हरदम क्यूँ तकलीद करूं मैं |
क्यूंँ मेरी आवाज़ दबाते ।

कौल, मक़ूल दफ़न कर डाला
कोई न अब उम्मीद लगाते।

वाकिइय्यत से दिल घायल है
फिर भी मत कर झूठी बातें।

मेरे खुदा अम्न-ओ- आलम को
राह-ए-रास्त उन्हें दिखलाते।

जो सच-कार यहाँ है ‘याशी’
मुमकिन है काफ़िर कहलाते।

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

 

 

उल्फत = लगाव स्नेह
हुस्न परस्ती = सौन्दर्य का पुजारी
दैर -ओ -हरम = मंदिर। मस्जिद के लोग
बातिल साज़ी= झूठ बोलना
तकलीद= अनुसरण, किसी के पीछे पीछे चलना
कौल = वादा
मकूल = कही हुई बातें
वाकिइय्यत= असलियत, सच्चाई का ज्ञान
अम्नो आलम= देश | विश्वशांति
राह-ए-रास्त = सही रास्ता
सचकार = सच बोलने वाला
काफ़िर = धर्मविरोधी
वस्फ= अन्दर की सुन्दरता,गुण

यह भी पढ़ें :-

अगर इज़ाज़त हो | Agar Ijazat Ho

Similar Posts

  • यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

    “यह ज़िन्दगी” ( Yah zindagi )   भटक कर ना जाने कहीं दमी रह गई चलकर भी यह ज़िन्दगी थमी रह गई। कहा तो बहुत मगर सुना नहीं गया जाने शब्दों में मेरे कहाँ कमी रह गई। उसकी ख्वाहिशों की बात करते सब मेरे जज्बातों में तो बस नमी रह गई। जहाँ चलते रहे बेबाक…

  • ज़िंदगी के वास्ते | Ghazal Zindagi ke Vaaste

    ज़िंदगी के वास्ते ( Zindagi ke Vaaste ) जब इजाज़त उसने मांगी रुख़सती के वास्ते। कह दिया हमने भी जा,उसकी ख़ुशी के वास्ते। तीरगी फिर भी न मिट पाई हमारे क़ल्ब की। फूंक डाला घर भी हमने रोशनी के वास्ते। आग को पानी करे है और पानी को धुआं। आदमी क्या-क्या करे है ज़िंदगी के…

  • गमज़दा दिल | Ghamzada Shayari

    गमज़दा दिल ( Ghamzada dil )    फूल शबनम छोड़ कर कुछ और ही मौज़ू रहे अब सुखन में भी ज़रा मिट्टी की कुछ खुशबू रहे। हो चुकी बातें बहुत महबूब की बाबत यहां ज़िक़्र उनका भी करें जो मुल्क़ का बाज़ू रहे। गमज़दा दिल कर सकूं आज़ाद ग़म की क़ैद से काश मेरे पास…

  • हमारी जान न लो | Hamari Jaan na Lo

    हमारी जान न लो हमारा दिल तो लिया अब हमारी जान न लोअज़ाब इतना बड़ा सर पे मेहरबान न लो मुकर न जायें किसी रोज़ हम मुहब्बत सेहमारे सब्र का इतना भी इम्तिहान न लो करो तो जंग मुसीबत से तुम अकेले भीयूँ बार बार हमें इसके दर्मियान न लो वफ़ा का ज़िक्र हमारा कहीं…

  • इरादा आप का | Irada Aapka

    इरादा आप का ( Irada Aapka ) अब इरादा आप का सरकार क्या है इस कहानी में मिरा किरदार क्या है। चंद सिक्कों में अना बिकती यहां पर और तुम कहते हो की बाज़ार क्या है। दोस्त चारागर दवा जो दे रहा तू ज़हर की उसमें बता मिक़दार क्या है। पैरवी वो मुद्दई ही कर…

  • हर पहर तन्हा | Har Pahar Tanha

    हर पहर तन्हा ( Har Pahar Tanha ) उनकी फ़ुर्क़त में हर पहर तन्हा।दिल ये रोता है किस क़दर तन्हा। एक दूजे की राह तकते हैं।हम इधर और वो उधर तन्हा। उनकी अदना सी एक चाहत पर।ज़ीस्त कर दी गयी बसर तन्हा। हम भी कमरे में क़ैद रहते हैं।वो भी करते हैं अब गुज़र तन्हा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *