Thode hi Hai

थोड़े ही है | Thode hi Hai

थोड़े ही है

( Thode hi hai )

 

जुल्मो – फ़रेब से हाशिल कामयाबी थोड़े ही है।

है मज़हब अलग तो ये खराबी थोड़े ही है।

 

जिन्होंने इंसानियत का पाठ पढ़ाया दुनियाँ को,

उनका ज्ञान महज़ किताबी थोड़े ही है।

 

जो जल रहा है नफ़रत की आग में रातो -दिन ‘सौमित्र ‘,

वो मंदिर का दुर्दांत पुजारी शराबी थोड़े ही है।।

 

नीचे धरती ऊपर आसमान नहीं है क्या?

 

नीचे धरती ऊपर आसमान नहीं है क्या।

और तुम्हारा कोई भगवान नहीं है क्या।

 

हरेक से प्रेम – भाव की नशीहत देता है जो ,

उन मजहबों का कोई एहसान नहीं है क्या।

 

‘सौमित्र ‘तुम्हारी वजह से जिसने बदल लिया पंथ ,

उसका अपना हिन्दुस्तान नहीं है क्या।।

 

डॉ.के.एल. सोनकर ‘सौमित्र’
चन्दवक ,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

डॉ के एल सोनकर ‘सौमित्र’ की कविताएँ | Dr. K. L. Sonkar Poetry

Similar Posts

  • ग़ज़ल – हिंदी

    ग़ज़ल – हिंदी हिंदी गाँधी के सपनों का अभियान हैइसके विस्तार में सबका सम्मान है सूर तुलसी ने सींचा इसे प्यार सेजायसी और रसखान की जान है राम सीता हैं इसमें हैं राधा किशनमीरा के प्रेम का भी मधुर गान है चाहे कविता लिखो या कहानी लिखोइसकी शैली में सब कुछ ही आसान है हिंदी…

  • अंजुमन हम सजा के बैठ गये | Anjuman Shayari

    अंजुमन हम सजा के बैठ गये ( Anjuman Hum Saja ke Baith Gaye )    अंजुमन हम सजा के बैठ गये वो भी पहलू में आके बैठ गये वो तसव्वुर में आके बैठ गये हम भी बोतल सजा के बैठ गये हमसे करते हो प्यार जब पूछा बस वो नज़रें झुका के बैठ गये होश…

  • बज़्म को अब न आज़माओ तुम

    बज़्म को अब न आज़माओ तुम बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ तुम हो…

  • क्या कहने | Kya Kahne

    क्या कहने इक तो जुल्फें दराज़, क्या कहनेउसपे बाहें ग़ुदाज़, क्या कहने मुँह को तेड़ा किये यूँ बैठे हैंहुस्न और उसपे नाज़, क्या कहने अहले-दुनिया को ताक पर रख करएक उसका लिहाज़, क्या कहने जब भी गाऐ तो अंदलीब लगेउस पे परवाज़-ए-बाज़, क्या कहने गुफ़्तुगू भी पहेलियों जैसीऔर आँखों में राज़, क्या कहने कल तलक…

  • सनम तुम | Ghzal Sanam Tum

    सनम तुम ( Sanam Tum )   मात्रा भार: १२२२ – १२२२ – १२२२ सनम तुम इक दफ़ा नजरें मिला लेना, झुकाकर यह नज़र, फिर से उठा लेना ! जो चाहो तुम मेरी हसरत कभी रखना हसीं मुख से ज़रा परदा हटा लेना ! छुआ है दिल तुम्हारी इन अदाओं ने, उठाकर तुम न ये…

  • जीवन का अक्स | Jivan Shayari

    जीवन का अक्स ( Jivan ka aks )  उजालों की बातों से दिल घबराता है, अंधेरा हर कदम कितना दहलाता है। जीने की मज़बूरियां सबकी है अपनी, अक्सर दुख की नदियाँ में तैराता है। मौसमी नमी से निज़ात पा ले मगर, सूखे वो न जो आँखों में गहराता है। बरसने की मंशा भरकर भी कोई,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *