लड़खड़ाये आज फिर | Ladkhadaye aaj Phir

लड़खड़ाये आज फिर 

( Ladkhadaye aaj phir ) 

 

लड़खड़ाये आज फिर ये क्या हो गया।
संभाल न पाया आज ये क्या हो गया।

धीरज रहा न धर्म बचा बेचैनी सी छाई।
स्वार्थी इंसां हुआ कैसी ये आंधी आई।

टूटी माला आज फिर ये क्या हो गया।
बिखर चले मोती फिर ये क्या हो गया।

पावन प्रेम भरी गंगा परिवार में बहती।
आस्था भरी प्रेम धारा घट घट में रहती।

मन हो गए मलीन फिर ये क्या हो गया।
यकीन पर ना रहा यकीन क्या हो गया।

अपनों से ही वो राज अब छुपाने लगे।
झूठ छल कपट का महल बनाने लगे।

पड़ गई दरारें घरों में ये क्या हो गया।
वो रहे ना अब हमारे ये क्या हो गया।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बोलो अब किस डगर चले | Kis Dagar

Similar Posts

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

  • मैं पेड़ हूँ | Ped par Kavita

    मैं पेड़ हूँ ( Main ped hoon )   मैं हूॅं एक जंगल का पेड़, फैला हूँ दुनिया और देश। निर्धन या कोई हो धनवान, सेवा देता में सबको समान।। जीवन सबका मुझसे चलता, सांस सभी का मुझसे चलता। बदले में किसी से कुछ ना लेता, सारी उम्र सबको देता ही रहता।। पहले मेरा जंगल…

  • ऐसे है हमारे पापा | Kavita hamare papa

    ऐसे है हमारे पापा ( Aise hai hamare papa )     बदन पे खाकी वर्दी घुमते-रहतें गर्मी चाहें सर्दी, दिल में है जिनके दया-भाव और यह संवेदना। ऐसे है हमारे पापा जो है एक सैनिक एवं कवि, लिखतें है कविता पर नहीं करतें ये आलोचना।।   पिछलें कई वर्षों से कर रहें है यह…

  • आओ जी लें प्रेम से कुछ पल

    आओ ,जी लें प्रेम से कुछ पल अंतस्थ वृद्धन अंतराल , निर्मित मौन कारा । व्याकुल भाव सरिता, प्रकट सघन अंधियारा । पहल कर मृदु संप्रेषण, हिय भाव दें रूप सकल । आओ, जी लें प्रेम से कुछ पल ।। भीगा अंतर्मन संकेतन, जीवन पथ रिक्ति भाव। अस्ताचल स्वप्न माला, धूप विलोपन छांव । अब…

  • बेटी मेरी परछाई | Beti Meri Parchai

    बेटी मेरी परछाई ( Beti Meri Parchai ) नन्ही बिटिया जब घर आई,खुशियों की गूंजी शहनाई,सब ने बोला देखो मुखड़ा,ये तो है माँ की परछाई, भोली सूरत, चंचल आँखें,जैसे बादल से चंदा झाँके,नीद मे उसने ली अँगड़ाई,सचमुच, बेटी मेरी परछाई, किलकारी जब वो लेती है,जैसे मुझसे वो कहती है,मै बस तेरे लिए ही आई,सचमुच, बेटी…

  • दर्द सुनो गजराज का | Kavita Dard Suno Gajraj ka

    दर्द सुनो गजराज का ( Dard suno gajraj ka )    अच्छा नही किया इस मानव ने, खाने में बारुद खिलाया मानव ने। मैं हूॅं एक भोंला-भाला सा पशु, जब कि मुझको गणपति यें माने‌।। गलत कभी कुछ में करता नही, मुॅंह से भी बोल में सकता नही। जंगल के कंद-मूल फल खा लेता, अगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *