लड़की

लड़की | Ladki par kavita

लड़की

( Ladki )

 

जन्म के समय लड़के और लड़की में फ़र्क नही होता,

पर जन्म लेते ही ये समाज बाँट देता है उन्हें ,

बांट दिए जाते हैं उनके खिलौने,

बाँट दी जाती हैं उनकी फरमाइशें,

बाँट दिए जाते है उनके सपने ,

और यहीं से जन्म लेती है लड़की

और जन्म लेती है समाज की पाबंदियां

ये समाज बना देता है एक लड़की को लड़की,

और थोप देता है अपने बेहूदे नियम,

छीन लेता है एक लड़की के सारे अरमानों को ,

और नाम  दे देता है सुरक्षा,

काट देता है सपनों के पंखों को ,

नाम दे देता है  भलाई

क्या फायदा ऐसी सुरक्षा और  भालाई का

जहां पर घुटन है,बेबसी है,डर है, ,

और अपने अस्तित्व को ना बचा पाने की कसक

 

✒️

लेखिका: नजमा हाशमी

(JRF रिसर्च स्कॉलर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली )

 

यह भी पढ़ें :-

हिंदी दिवस | Hindi diwas kavita

 

Similar Posts

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

  • समय के साथ | Kavita Samay ke Sath

    समय के साथ ( Samay ke Sath )   रहता है वक्त जब मुट्ठी में तब बढ़ जाता है अभिमान कुंजी ताली हाथ में अपने दुनिया लगती धूल समान बदल जाती सब बोली भाषा जुड़ती जाती नित नव आशा चल पड़ते हैं तब पाने को गगन बढ़ती रहती मन की अभिलाषा नज़रों से हो जाता…

  • मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

    मैं अछूत हूं ( Main achut hoon )   गरीब हूं तो क्या हुआ ! इमानदारी से कमाता हूं दो रोटी ही सही मेहनत की कमाई खाता हूं। मुझे कष्ट नहीं है न अफसोश है कि मैं गरीब हूं, दुख है ! कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं अछूत हूं! एहसास करो गरीबी खराब…

  • जिंदगी

    जिंदगी ** जिंदगी की समझ, जिंदगी से समझ। जिंदगी से उलझ, जिंदगी से सुलझ। अबुझ है इसकी पहेली, तेरी मेरी ये सहेली। न मिलती यह सस्ती, ऊंची है तेरी हस्ती। कभी किया करो सख्ती, जो चाहो , चलती रहे कश्ती; संभालो कायदे से गृहस्थी। धीरज धैर्य संतोष रखो, अनावश्यक लोभ से दूर रहो। बातें कम,…

  • बुरा क्यूँ मानूँ | Poem bura kyon manu

    बुरा क्यूँ मानूँ ( Bura kyon manu )   तुम मुझसे बात करना नहीं चाहते तो मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..     तुम मुझसे मिलना नहीं चाहते हो तो मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..   तुम मुझसे ख़फ़ा रहना चाहते हो तो भी मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..   तुम मुझसे दूर होना चाहते हो तो मैं…

  • तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

    तुमने बात न मेरी मानी ( Tumne baat na meri mani )    तुमने बात न मेरी मानी। पहुंच नहीं पाई क्या तुम तक, मेरी करुणापूर्ण कहानी? तुमने बात न मेरी मानी। मैंने प्रेम किया था तुमसे, एक आस अन्तर ले अपने। पर तुमने ठुकराया जी भर, सत्य हुये कब, मेरे सपने। नहीं तु़म्हें शीतल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *