Laghu Katha Digital Money Order

डिजिटल मनी ऑर्डर | Laghu Katha Digital Money Order

लघु कथा: “डिजिटल मनी ऑर्डर”

प्यारे मुन्ना,खुश रहो।

आज पेटीएम से तुम्हारे दिए हुए पैसे प्राप्त हुए, बहुत खुशी मिली। लेकिन उससे ज़्यादा खुशी तब मिलती जब तुम फोन पर मुझसे बात कर लेते। 5 दिन से तुम्हें फोन कर रही हूँ। लेकिन तुम मेरा कॉल नहीं उठा रहे हो।

मैसेज का भी रिप्लाई नहीं कर रहे हो? तुमने पेटीएम के स्क्रीनशॉट के साथ मैसेज में लिखा था कल दीपावली है। आप लोग नये कपड़े और सामान ले आना। बड़े भैया को भी मेरी तरफ से कुछ दिला देना।

मेरे प्यारे बेटे मैं तुझे एक बात कहना चाहती हूँ हाँ माना तेरा भाई तेरे जितना होशियार और तिकड़मबाज नहीं है। लेकिन अपने व्यापार से जो भी कमाता है अपने माँ-बाप की सभी ज़रूरतें पूरी करता है।

तू ने ये कैसे सोच लिया कि उसने हमें कुछ नहीं दिलाया होगा? वह हमारी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी ज़रूरत का पूरा ख़्याल रखता है। तू ने यह भी लिखा की सामान लेने के बाद मुझे स्क्रीनशॉट भेज देना ताकि मुझे पता चल जाए आप लोगों ने वह पैसे रोजमर्रा की ज़रूरत में खत्म नहीं किए हैं!

अरे बेटा एक बात कहना चाहूँगी जब तूने वह पैसे माँ-बाप को दे दिए हैं तो फिर उन पैसों का हिसाब कैसा? हम उन्हें अपने पास रखें चाहे दान करें! एक बात और कहना चाहूँगी वीडियो कॉल के जरिए ही सही अपना चेहरा माँ को दिखा देना इन बुढ़ी आँखों को सुकून मिल जाएगा।

माँ-बाप की सेवा सिर्फ धन से ही नहीं बल्कि तन-मन-धन तीनों से होती है। खैर तू यह बात कभी नहीं समझेगा। ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगी तू दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की करें। खूब पैसे कमाए, तेरा खूब नाम हो।
तुम्हारी माँ ।

शिक्षा: माँ-बाप को बुढ़ापे में बैंक बैलेंस और प्रॉपर्टी से मतलब नहीं होता। हम उनके साथ रहें, समय बिताए यही उनकी अभिलाषा होती है।

 

 सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

सच्चा प्यार – अ ट्रू लव स्टोरी

Similar Posts

  • धर्म एक स्मार्ट बिजनेस | Kahani Dharm ek Smart Business

    सुधीर जो भी काम करता अक्सर उसमें असफल हो जाता। किसी प्रकार से उसका घर चल पा रहा था। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या करें ? उसने एक दुकान कपड़ों की खोला लेकिन वह भी बंद करनी पड़ी। उसके पिताजी कुछ झाड़ फूंक किया करते थे। बचपन में वह उन्हें ऐसा करते…

  • विवाह | Laghu Katha Vivah

    विवाह एक धार्मिक पवित्र समाज द्वारा मान्यता प्राप्त बंधन है। इसमें कोई दो मत नहीं ।क्योंकि इससे होती हमारी जातीयता का संरक्षण, पीढ़ी दर पीढ़ी मान्यता मिलना इसलिए तो यह बंधन न्ययोचित है । अगर व्यावहारिक बंधन नहीं होगा तो सृष्टि की नाश हो जाएगी गठजोड़ समाज मिलकर भरे पूरे परिवार समाज के साथ ताकि…

  • मुंबई की बरसात | Mumbai ki Barsaat

    किस्सा उस समय का है जब मुंबई बम्बई हुआ करती थी। मेरी दीदी की शादी 1984 में मुंबई के एक परिवार में हुई थी। उस समय दिल्ली से अगर मुंबई जाना होता था तो हफ्तों, महीनों पहले प्रोग्राम तय करना होता था। फोन आदि भी नहीं होते थे। मेरी उन दिनों संचार मंत्रालय में नयी…

  • हीर-रांझा और नेटवर्क

    एक दिन हीर रांझे से नाराज हो गई। हुआ यूं कि शाम के वक्त जब हीर और रांझा फोन पर बात कर रहे थे, तब हीर की माताजी और भाई हीर के इर्द-गिर घूम रहे थे। उनकी हीर पर नज़र थी। हीर रांझे को अपनी सहेली बताकर बतिया रही थी। रांझा हीर से खुलकर बात…

  • बरगद | Bargad laghu katha

    बरगद ( Bargad ) डॉ अलका अरोडा जी की मानवीय मूल्यों को जीवन्त करती लघुकथा   सुबह सुबह प्रेम की एसी झडी मैं पतिदेव से पूछ ही बैठी – प्रेम की यह छुअन स्वाभाविक नहीं जी !! स्त्री का मन प्रेम के बनावटीपन को पहचानने की शक्ति रखता है । बताओ क्या बात है क्यूं…

  • पुण्य

    केशव अपने शिक्षक साथियों के साथ बस से रामेश्वरम मंदिर घूमने जा रहे थे। रास्ते में एक टी पॉइंट (Tea Point) पर बस रोककर ड्राइवर बोला- “हम इस टी पॉइंट पर 15 मिनट रुकेंगे। आपको जो खाना-पीना है, खा लीजिए। टॉयलेट होकर आना हो तो हो आइये। इस समय दोपहर का 1:00 बज रहा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *