Chhoti Diwali

छोटी दीपावली | Chhoti Dipawali

छोटी दीपावली

( Chhoti Dipawali ) 

 

सुमंगलता सरित प्रवाह,छोटी दीपावली पर्व पर

छोटी दिवाली अद्भुत अनुपम,
जनमानस अलौकिकता स्पंदन ।
रूप,नरक चतुर्दशी अन्य उपमा,
सर्वत्र देवत्व स्तुति अभिवंदन ।
महालक्ष्मी अभिषेक पूर्व बेला,
सत्य सौंदर्य शोभना गर्व कर ।
सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।।

भगवान श्री कृष्ण कर कमल,
दैत्यराज नरकासुर अंत काज ।
अनंत कृपा वृष्टि व्याकुल जीवन,
सुख समृद्धि आनंद सरताज ।
विमुक्त षोडश सहस्त्र कन्या जन,
परिणय श्री हित सर्व कर ।
सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।।

यम दीप दान परंपरा निर्वहन,
अकाल संकट मृत्यु समाधान ।
घर द्वार स्वर्ग तुल्य आभा,
धन धान्य आहूत वरदान ।
सनातन धर्म सदा अभिजीत,
धर्म कर्म शीर्ष साधना अर्व कर ।
सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।।

नारी सौंदर्य उत्सविक प्रभा,
अंतर उमंग उल्लास सागर ।
अन्य कथा हनुमान जी अवतरण ,
शक्ति भक्ति श्री चरण आदर ।
असीम शुभ पर्विक बधाइयां,
अंतर्मन अपनत्व कर्व धर ।
सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

मिट्टी के दिये | Mitti ke Diye

Similar Posts

  • अपनों से प्यार पाता हूं | Geet apno se pyar pata hoon

    अपनों से प्यार पाता हूं ( Apno se pyar pata hoon )    रिश्तो की डगर पर जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं घर परिवार कुटुंब समाज सदा स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है अपनों से प्यार पाता हूं अपनों से प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा…

  • एक अजीब लड़की | Poem ek ajeeb ladki

    एक अजीब लड़की ! ( Ek ajeeb ladki ) ***** घड़ी घड़ी कपड़े है बदलती, बिना काम बाजारों में है टहलती। अभी दिखी थी साड़ी में, अब आई है गाउन में; नयी नयी लग रही है टाउन में। अधरों पर लिए अजीब मुस्कान, कुछ खास नहीं उसकी पहचान। मुखरे पर किए अतिशय श्रृंगार, युवा धड़कनें…

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • मत रोको मेरा रास्ता | Josh kavita

    मत रोको मेरा रास्ता ( Mat roko mera raasta )   राहों की चट्टानों सुन लो सारे व्यवधानों सुन लो। मत रोको मेरा रास्ता मुश्किलों तूफानों सुन लो।   जोश जज्बा हौसलों से आंधियों से भीड़ जाता हूं। मंजिलों का मै एक राही हर तूफान से टकराता हूं।   हवाओं का रुख बदलना समझ ना…

  • मर्यादा | Muktak maryada

    मर्यादा ( Maryada )   सत्य शील सद्भावो के जग में फूल खिलाना है प्यार के मोती अनमोल खुशियों का खजाना है मर्यादा पालक रामचंद्र जी महापुरुष कहलाए पावन वो परिपाटी हमें जन्म-जन्म निभाना है   हर्ष खुशी आनंद बरसे प्रेम की बहती हो धारा जहां मर्यादा जिंदा है सुख सागर उमड़े सारा अनीति अनाचार…

  • भाई दूज का त्यौंहार | Bhai Dooj ka Tyohar

    भाई दूज ( Bhai dooj )  1 दीपावली पंच-महापर्वों में ये भी एक त्योंहार, जो तोड़ने से भी न टूटे ये रिश्ता ऐसा है यार। दीपावली के दो दिन बाद आता यही त्योंहार, भाई बहिन की याद दिलाता ये बचपन प्यार।। भाई दूज व यम द्वितीया से जानता ये संसार, स्वयं हाथों से पकवान बनाकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *