पुजारी | Pujari Laghu Katha

जमना बाजार में खड़ी एक दुकान पर खड़ी कुछ खरीद रही थी कि एक ट्रेक्टर ट्राली में एक सांड के शव को सफेद कपड़े के ऊपर रंग बिरंगे फूलों सें सजा जिसके आगे दो बैंड फ़िल्मी शोक धुन बजाते चल रहे थे, देखा।

जैसे ही उसने अपनी गर्दन उसके जलूस को देखने के लिए घुमाई कि एक बहुत हीं साधारण वेशभूषा में मधरे कद का गंभीर मुद्रा में अपने कमीज को झोली बनाए दुकानदार के सामने आ खड़ा हुआ और –
” पैसे डालो जी ”
कहा तो दुकानदार ने बीस रूपये का नोट निकाल कर उसकी झोली में डाल दिया और वह आगे दूसरी दुकान पर बढ़ गया।

जमना की आँखे अब जलूस सें हट कर रूपये इकट्ठे करनेवाले पर जम गई। देखते ही देखते उसकी झोली रुपयों सें भर गई। वह तब तक उसे देखती रही जब तक वह श्मशान जानेवाली सड़क पर न मुड़ गया।

वह हर दुकान सें पैसे इकट्ठे कर रहा। जमना अचानक दुकानदार सें पूछ बैठी—
“भैया, यह मृत सांड का ऐसी जलूस क्यों निकाल रहा हैं?”

” जलूस नही निकाल रहा, यह आदमी जो पैसे ले गया है, यह इस सांड का अंतिम संस्कार करने ले जा रहा हैं। यह सड़क पर कहीं भी इसे कोई सांड मृत दिखाई देता है तो उसे इसीतरह सें विदा करता है।

यह कार्य यह आदमी बीस साल की उम्र सें कर रहा हैं। जो इसके जलाने में लकड़िया आदि का खर्च आता हैं, उसे यह बाजार की हर दुकान सें माँग कर पूरा कर लेता है”-दुकानदार ने समझाते हुए कहा।

सुन कर जमना के मुँह सें अचानक निकला पड़ा -” बहुत पुण्य समेट रहा है यह आदमी। मनावता की सच्ची सेवा तो सही मायनो में यही कर रहा है। लोग तो अपने परिवार के किसी व्यक्ति को भी ऐसें विदा नही करते ” और उसकी आँख में आँसू छलक आए।

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

कहाँ तक | Kahani Kahan Tak

Similar Posts

  • प्रेम के प्यासे पेड़ पौधे

    एक बाग में चारों तरफ लोग बड़े आश्चर्यचकित नजरों से देख रहे थे। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे संभव हो गया। आश्चर्यजनक विषय यह था कि उस बाग में लोगों ने पहली बार बिना कांटों का गुलाब का पौधा देखा था। लोगों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा…

  • जोकर | Laghu Katha Joker

    भीड़ खचाखच थी। रंगमंच आधुनिक रंगों से सज़ा था। गांधी पर ‘ शो’ चल रहा था लेकिन बहुत अधिक मनभावन दृश्य न होने से घंटे भर में ही लोग झपबकाने लगे। उसने इसलिए नहीं कि श्रोताओं को मानसिक संतुष्टि नहीं मिल रही थी बल्कि कुछ के सोने का समय हो रहा था और कुछ टकटकी…

  • आराम

    “यहाँ क्या कर रहे हो?” अस्पताल में वेंटिलेटर पर अशोक को लेटा देखकर विनोद ने पूछा। “आराम” अशोक ने जवाब दिया “वो तो दिख रहा है। यह सब कैसे हुआ?” “बड़े भाई, हर समय काम, काम और काम। काम के सिलसिले में मैंने आराम करने का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा। नतीजा यह हुआ कि अब…

  • अनोखा रिश्ता | Hindi katha

    अनोखा रिश्ता ( Anokha rista : Hindi kahani )   कुर्सी पर बैठी 50 वर्षीय निता आग बबूला थी और गुस्से में बडबडा़ रही थी – ” इतनी मजाल कि मेरी बेटी पर हाथ उठाया? क्या समझता है अपने आप को?  मैंने कभी हाथ नहीं उठाया और ये दो साल में ही मेरी फूल सी…

  • डिग्रीवाद | Degreebaad

    सुभाष एक विद्यालय में शिक्षक हैं। एक दिन प्रबंधक ने उन्हें बुलाकर कहा ,-“इस बार विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत होना चाहिए। यदि हम ऐसा कर देते हैं तो हमारे विद्यालय का नाम बहुत बढ़ जाएगा। इसी के साथ एडमिशन की संख्या भी बढ़ जाएगी।” आगे प्रबंधक ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए…

  • बता गये आँसू | Bata Gaye Aansu

    बता गये आँसू हाले – दिल सब बता गये आँसूजब भी आँखों में आ गये आँसू जब्ते- ग़म करना भी नहीं आसांअपनी फ़ितरत जता गये आँसू दूर तक कैसे चलते खारों परहौसला सब डिगा गये आँसू हमसफ़र जब गले से लग रोयेइक ख़ुशी सी जगा गये आँसू कौन अपना है या पराया हैदुनियादारी सिखा गये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *