लघुदीप | Laghudeep

लघुदीप

( Laghudeep ) 

 

सघन तिमिर को
तिरोहित कर देती है कक्ष से
नन्हीं-सी लौ लघुदीप की।
टहनी से आबद्घ प्रसुन
बिखर जाते है धरा पर
सान्ध्य बेला तक
पर, असीम तक
विस्तार पाती है–
उसकी गन्ध
रहता है गगन में चन्द्र
पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे
इला के नेहासिक्त अंचल तक
बाँध अपने स्निग्ध भुज पाश में।
जड़ बाँस की नन्हीं-सी बाँसुरी
जब आ जाती है
कृष्ण के अधरों पर,
मधुर स्वरों से
गुंजित कर देती है
अनन्त के उस पार तक।
सीमाओं में निबद्ध
महासागर बन घनश्याम
चूम लेता है–
उत्तुंग गिरि-शिखरों के
स्वेत कपोलों को
छू लेता है अनन्त ऊँचाइयाँ
आकाश की
और चुपके से दे देता है
श्रंगार जीवन को।
स्थिर कगार शैलजा के
नही पहुँच पाते कहीं भी
पर, उन पर पड़े धूलकण
सानिध्य लहरों के पाकर
पहुँच जाते है जल निधि तक।।

 

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

1–शैलजा – नदी को कहा है।

यह भी पढ़ें :-

कृष्ण अवतारी | Krishna Avtari

Similar Posts

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • ई वी एम का बटन दबाना है

    ई वी एम का बटन दबाना है   चलो पड़ोसी आज सुबह,हमें ईवीएम बटन दबाना है। जनता का विश्वास जीत,अब नई सरकार बनाना है। बेरोजगारी को जड़ से मिटा,भारत  संपन्न बनाना है। बेटा बेटी दादा दादी मम्मी पापा संग जाना है। अपना अधिकार जान कर,अब ईवीएम बटन दबाना है। अपने मर्जी के हैं मालिक, अपनी…

  • आश्चर्य नहीं होता | Roohi Quadri Kavita

    ” आश्चर्य नहीं होता “ ( Ashcharya nahi hota )   “आश्चर्य नहीं होता” आश्चर्य नहीं होता…. जब देखती हूं तुम्हें असहज परिस्थितियों में भी सहजता से मुस्कुराते हुए। हार -जीत के मन्थन से परे, परिवार के सुख के लिए अपने सपनों को गंवाते हुए। आश्चर्य नहीं होता….. जब तुम रखती हो अपनी अभिलाषाओं की…

  • ए०पी०जे०अब्दुल कलाम ( एक घटना ) | A.P.J. Abdul Kalam Kavita

    ए०पी०जे०अब्दुल कलाम ( एक घटना )  ( A. P. J. Abdul Kalam Kavita  )   कल का जीवन किसने देखा,जो सोचा क्या सब पाई ली है है कठिन-सरल निष्ठुर-मृदुल ,जीवन की बात निराली है जीवन लीला पर चली कलम, लिख दी बातों की बात गजब जिस रूप में जीया जीवन को,रच दी इतिहास हो अब…

  • रास्ते | Raste

    रास्ते ( Raste )    खुले हैं अनगिनत रास्ते बंद नहीं द्वारा किसी का करना है चयन आपको इस पर बंधन नहीं किसी का रिश्ते भी निभाने हैं आपको पानी है कामयाबी भी चलना भी होगा अपने ही कदमों से बनानी होगी पहचान भी अलग से ही बाधाओं का जाल होगा उलझनों का जंजाल होगा…

  • अलविदा | Alvida

    अलविदा ( Alvida )   मैने पल-पल गुजारा है, तेरे संग-संग बिताया है। तुझे अलविदा क्या कहना, तू दिल में समाया है। तुझे अलविदा…।। कुछ खट्टी मीठी बातों में, जिन्दगी को गुजारा है। यादों के सहारे जो मैने, हर पल दिल लगाया है। क्या परायों की आस करे, मेरे अपने तो अपने है, अपने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *