चंचल चोर | Chanchal Chor

चंचल चोर

( Chanchal chor ) 

 

श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, तू बड़ा चंचल चोर है।
कटि कारी करधन है पड़ी, शीर्ष उसके पंखमोर है।

टोली में हर घर में घुसे, माखन, दही खाता चुरा,
मटकी में कुछ बचता नही, चारो तरफ ये शोर है।।

मुरली मधुर मदमस्त बाजे, कालिंदी के तीर पर।
आभा अद्भुत मुख पर है, छाई घटा घनघोर है।

चाल चलता है चतुर, रीझती है राधा प्रिये,,,
दिल में मेरे रह रहे जो, वो कान्हा चितचोर है।।

पानी भरने पनघट को, जाती है जब जब गोपियां,
पीछे पीछे नटखट जाता, चलता नहीं कोई जोर है।

मारता कंकड़ घड़े पर, मटकी मैया ये फोड़ता,
पकड़ो पकड़ो कान्ह को, यमुना तट पर शोर है।

रीझ में जब गोपियां, लड़ने को जाती कृष्ण से,
पास बुलाए प्रेम से, कलइया पकड़ के मरोड़ दे।

वस्त्र चुराने को जा बैठा, नंद कदम की डार पे,
चीर चुराकर भाग जाता, लाल तेरा चीर चोर है।

लगी रिझाने कृष्ण को, मुराली छिपाई राधा ने,
बांके बिहारी व्याकुल हुए, क्या मेरी राधे चोर है??

लौटा दो, प्राणप्रिये! मेरी तरह, ये भी तुम्हारी दास है।
ध्वनि हृदय से जिह्वा तक, होठों से लग रटती, यहीं तो राधा वास

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बेटी मां की परछाई | Beti Maa ki Parchai

Similar Posts

  • प्रकृति | Prakriti par Kavita

    प्रकृति ( Prakriti )   इस प्रकृति की छटा है न्यारी, कहीं बंजर भू कहीं खिलती क्यारी, कल कल बहती नदियां देखो, कहीं आग उगलती अति कारी।   रूप अनोखा इस धरणी का, नीली चादर ओढ़े अम्बर, खलिहानों में लहलाती फसलें, पर्वत का ताज़ पहना हो सर पर।   झरनों के रूप में छलकता यौवन,…

  • सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल | Political kavita

    सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल ******* कैंपबेल को मिली है- कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी की कमान, विज्ञान मंत्री नवदीप बैंस ने जारी किया है फरमान। सीएसए की कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी, यह उनके लिए गर्व की बात होगी। लंबे समय तक लोकसेवा से जुड़ी रहीं है अब सिल्वेन लापोर्टे का स्थान ले रही हैं।…

  • बेटी की डोली | Beti ki Doli

     बेटी की डोली ( Beti ki doli )    बेटी का जाना डोली में सौभाग्य पिता का होता है, बेटी का सुहागन हो जाना एहसास सुखदमय होता है।   डोली का मतलब हो ली है पावन रिस्ते सम्बंधों की, छोड़ चली बेटी घर को जोड़ी रिस्ता अनुबंधों की।   है चक्र कभी जब घहराता डोली…

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

  • स्मृति शेष | Kavita Smriti Shesh

    स्मृति शेष ( Smriti Shesh ) हे धरा के पंथी नमन तुम्हें हे धरा के पंथी नमन तुम्हें घर छूटा मिला गगन तुम्हें। तुम चले गए हमें छोड़कर कहे थे रहेंगे रिश्ते जोड़कर। तय था जो होना हो गया हे पंथी तुम नींद में सो गया। चिर शांति मिले अमन तुम्हें हे धरा के पंथी…

  • कविता श्रृंखला हमारे शहर में

    कविता श्रृंखला हमारे शहर में  हमारे शहर में बहुत सारे लोग अल्पाहारी हैं साथ ही शुद्ध शाकाहारी हैं. वे लहसुन -प्याज नहीं खाते हैं मगर रिश्वत खाने से बाज़ नहीं आते हैं. तल्ख़! क्या तुमको पता है? रिश्वत सरकारी है रिश्वत सहकारी है रिश्वत तरकारी है रिश्वत खाने वाला ही एकमात्र विशुद्ध शाकाहारी है…..  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *