तुम न जाओ

तुम न जाओ

तुम न जाओ

 

सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।।
मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।।

स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा,
रात भर जगती चकोरी सुना होगा,
मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न०

प्रेम तो एक हवा का झोंका नहीं है,
ये बताओ हमने कब रोका नहीं है,
मेरे बहते आंसुओं पर तरस खाओ तुम न जाओ।।तुम न०

तुम मिले तो सोचा कि हर चीज पा ली,
जा रहे हो छोड़कर स्थान खाली,
मौन में मेरे सदा तुम नाद बनके गुनगुनाओ तुम न जाओ।।तुम न०

ऐ मेरे आलम्ब चेरी हूं तेरी तो
प्राण-पीड़ा औषधी तुम हो मेरी तो
शेष संग जीवन बिताओ मान जाओ तुम न जाओ।।तुम न जाओ

 

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

सितम जब वो मेरे सह गयी

 

Similar Posts

  • जब तक भला किया | Poem jab tak bhala kiya

    जब तक भला किया ( Jab tak bhala kiya )   जब तक भला किया,वो सहारा बना रहा। आँखों में हर किसी के,सितारा बना रहा।।   चाहा कि अपने वास्ते,दो पल जियूँ कभी अपनों का उस घड़ी से, किनारा बना रहा।।   रिश्तों को टूटने से बचाने के वास्ते, आकर विजय के पास, हारा बना…

  • उम्मीद

    उम्मीद   शांत सी जिंदगी में फिर से शोर होगा इस अंधेरी दुनिया में फिर कोई भोर होगा। इसी उम्मीद में देखो कितनी बड़ी हो गयी मैं थोड़ी मासूम तो थोड़ी नकचढ़ी हो गयी मैं। कुछ अपनों को जाते देखा तो परायों को आते देखा। जिंदगी क्या है, लोगों से सुनते देखा पर असल जिंदगी…

  • गांधी जयंती | शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती/शास्त्री जयंती ( Gandhi Jayanti | Shastri Jayanti )   द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद दो अक्टूबर अद्भुत अनुपम, द्वि महापुरुष अवतरण दिवस । प्रथम अहिंसा परम पुजारी, द्वितीय सादगी उपमा पियस । कोटि कोटि अनंत नमन , आत्मसात दोऊ उपदेश प्रसाद । द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद…

  • नियति | Poem niyati

    नियति ( Niyati )   नियति ने क्या खेल रचाया हे ईश्वर ये कैसी माया कहर बन कोरोना आया कांपी दुनिया घर बैठाया   नीति नियम तोड़े न जाते कुदरत का पार न पाते डोर थामे ऊपर वाला कठपुतली सा नाच नचाते   सुखों का सागर उमड़े कहीं दुखों की गिरती गाज विधि का विधान…

  • बिनकहे | Kavita Binkahe

    बिनकहे ( Binkahe ) रहते हों इंसान जहाँ वो मकान खंडहर नहीं होते रहते हों जहाँ फकत इंसान वो महल भी खंडहर से कम नहीं होते बुलावा हो फर्ज अदायगी का ही तो वहाँ भीड़ ही जमा होती है आते हैं बनकर मेहमान लोग उनमे दिली चाहत कहाँ होती है शादी का बंधन भी तो…

  • हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है | Geet

    हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है ( Hum mile the aapse woh zamana yaad hai )     वो हंसी पल वो तराना सुहाना याद है हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है   खिल उठा था चमन चहक उठी वादियां सभी खुशियां बरस पड़ी महक उठी बगिया तभी   प्रीत भरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *