Reet Duniya ki

रीत दुनिया की | Reet Duniya ki

रीत दुनिया की

( Reet Duniya ki )

 

बह्र का नाम: बहरे हज़ज मुसम्मन सालिम

अरकान: मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन

मात्राएँ: 1222 1222 1222 1222

 

मिला जो इक दफा वो हर दफा मिलता नहीं यारों,
टूटा जो फूल डाली से कभी खिलता नहीं यारों !

लगा चाहे ले जितना ज़ोर लेकिन सच यही है की,
अगर जो हो गया खोटा पैसा चलता नहीं यारों !

खपानी जान पड़ती पेट भरने की जुगत में भी,
बिना महनत के घर चूल्हा कभी जलता नहीं यारों !

नेताओं की झूठीं बातों में आकर के कभी देखो,
गरीबों का फटा कुर्ता ज़ामा सिलता नहीं यारों !

कभी सवेरा कभी तो शाम होना रीत दुनिया की,
सूरज उगना किसी रोके कभी रुकता नहीं यारों !!

 

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

निवातिया के हाइकु | Nivatiya ke Haiku

Similar Posts

  • बदलते हैं | Best Ghazal Lines in Hindi

    बदलते हैं ( Badalte hain )   बदलती शाम सुबहें और मौसम भी बदलते हैं बुरे हालात हों तो दोस्त हमदम भी बदलते हैं। लगाता ज़ख़्म वो हर बार हंस हंस के मुझे यारों नयी हर चोट पर हर बार मरहम भी बदलते हैं। कभी थी सल्तनत जिनकी वो पसमंजर में हैं बैठे बड़ी हैरत…

  • तुझे ताजदार करना है

    तुझे ताजदार करना है वफ़ा की राह को यूँ ख़ुशग़वार करना हैज़माने भर में तुझे ताजदार करना है भरम भी प्यार का दिल में शुमार करना हैसफ़ेद झूठ पे यूँ ऐतबार करना है बदल बदल के वो यूँ पैरहन निकलते हैंकिसी तरह से हमारा शिकार करना है ये बार बार न करिये भी बात जाने…

  • हैरत ही सही | Hairat hi Sahi

    हैरत ही सही ( Hairat hi Sahi ) मुझको सच कहने की आदत ही सहीहो अगर तुझको तो हैरत ही सही तंज़ और तल्ख़ी का आलम तौबाउनकी बातों में हक़ीक़त ही सही हम ज़ुबां रखते हैं मुहब्बत कीतेरे लब पे है कुदूरत ही सही दिल को भाए जो वही करते हैंदेते वो हमको नसीहत ही…

  • नियम | Niyam

    नियम ( Niyam )    कौन है संसार में जो नियम में बंधना चाहता है हर कोई तो नियम से परे निकलना चाहता है। प्रेम के नियम में बंध कर बहता चला गया जो सिमट कर भी वह तो बिखर जाना चाहता है। सीमाओं से परे की ज़मीन आकर्षित है करती बंधनों से परे जा…

  • शराब | Sharab

    शराब ( Sharab )    शराबियों की महफ़िल सजी हर जगह यारों, एक दूसरे को फायदा बताते हर जगह यारों। भूल कर भी कोई नुक्सान नहीं बताते है, कहते हैं कई बिमारियों को मिटाती है यारों। दवा का भी सम्मिलित काम करती है यह , सीमा में रह कर पीये और पिओ मापकर यारों। ज्यादा…

  • दौर-ए-जदीद | Daur-e-Jadid

    दौर-ए-जदीद ( Daur-e-jadid ) नफ़रत का दौर है न मुह़ब्बत का दौर है।दौर-ए-जदीद सिर्फ़ सियासत का दौर है। बातिल के साथ सैकड़ों, तन्हा है ह़क़ परस्त।कैसे कहूं यह दौर सदाक़त का दौर है। लहरा के क्यों न रक्खें क़दम वो ज़मीन पर।यह ही तो उनकी नाज़ो नज़ाकत का दौर है। जिस सम्त देखता हूं क़ज़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *