Loktantra ke tanashah

लोकतंत्र के तानाशाह | Loktantra ke Tanashah

लोकतंत्र के तानाशाह

( Loktantra ke tanashah ) 

 

जमीनें खिसक रहीं, लोकतंत्र के तानाशाहों की

ऊर्जस्वित हुए कदम अब,
हौसली उड़ान भरने को।
दृढ़ संकल्प परम प्रण पद,
राष्ट्र धरा सेवा करने को ।
अहंकार चकनाचूर हुआ,
सजगता धार निगाहों की ।
जमीनें खिसक रहीं, लोकतंत्र के तानाशाहों की ।।

विकास प्रगति छद्म रूप,
जनमानस यथार्थ ज्ञान ।
भ्रष्टाचार अनैतिकता खेल,
अर्थ कारण भावार्थ पहचान ।
सरगर्मियां नित्य अभिवृद्धित,
परिवर्तन श्रृंगारित राहों की ।
जमीनें खिसक रहीं, लोकतंत्र के तानाशाहों की ।।

मतदाता जागरूक शिक्षित,
उरस्थ भारत मां दिव्य चित्र ।
चिंतन मनन विकल्प संधान,
नेतृत्व पारदर्शी आदर्श चरित्र ।
युवा जोश होश अठखेलियां ,
उज्ज्वल भविष्य पनाहों की ।
जमीनें खिसक रहीं, लोकतंत्र के तानाशाहों की ।।

नीति रीति अधिकार कर्तव्य,
अनुपम राष्ट्र निर्माण सेतु ।
शत प्रतिशत मतदान काज,
रामराज्य सम प्रजातंत्र हेतु ।
वंदन अभिनंदन योग्य प्रतिनिधि,
शामत रावण रूपी आकाओं की ।
जमीनें खिसक रहीं ,लोकतंत्र के तानाशाहों की ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

मिट्टी के दिये | Mitti ke Diye

Similar Posts

  • नदिया | Kavita Nadiya

    नदिया ( Nadiya )   नदिया बही जा रही धीरे धीरे दरिया की ओर बढ़ी जा रही धीरे धीरे लगी है भीड़ नहाने की देखो कोई डूब रहा कोई डूबा रहा देखो चली ये कैसी हवा धीरे धीरे जहर हि दवा बनी धीरे धीरे बचना नहीं है किसी को नदी से चली आ रही हकीकत…

  • तुम्हारा साथ और तुम

    तुम्हारा साथ और तुम मैंने हमेशा प्रयत्न किया,अपने अनुराग को पारावार देने का,एवं उसकी नीरनिधि में समाने का,तुम्हारे चेहरे की आभा,और उस पर आईहँसी कोकायम रखने का,किन्तु-मैं हमेशानाकामयाब रही,क्योंकि–तुम मुझे एवं मेरे प्यार कोसमझ ही नहीं पाये।तुम मेरीभावनाओं में लिप्त,परवाह कोभांप न सके,मालूम है कि-हमेशा साथ संभव नही,फिर भी मैंने हमेशा ढूंढ़ी तलाशी,तुम्हारे साथ रुक…

  • मित्र | Kavita Dosti par

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो। चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा, चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा ये रहे ना रहे।   लम्हे…

  • कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

    कस्तूरी गंध ( Kasturi Gandh ) तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं। ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌। रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी। मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।। आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया। बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।…

  • उड़ान की ख्वाहिशों मे | Udaan ki Khwahishon me

    उड़ान की ख्वाहिशों मे ( Udaan ki khwahishon me )    उड़ान की ख्वाहिशों मे छोड़नी पड़ जाती है जमीन भी कभी कभी महज हौसलों के करीब ही हर मंजिल नही होती…. मौका भी देता है वक्त आ जाते हैं आड़े उसूल तो जमाना कभी कामयाबी के सफर मे तोड़ने भी होते हैं सिद्धांत लोगों…

  • प्यार की कश्ती | Poem Pyar ki Kashti

    प्यार की कश्ती ( Pyar Ki Kashti )   शाम सलोनी भी लौटा दो। सागर की लहरें लौटा दो। कश्ती में जो गुजरी रातें, वो मीठी करवट लौटा दो। कोरे कागज पे जो लिखा , सारी मेरी ख़त लौटा दो। भींगे थे हम जिस सावन में, वो मेरा सावन लौटा दो। शोहरत,दौलत तुम रख लो,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *