आइए प्रभु आइए

प्रभु हेतु प्रेम पाती | Love for the Lord

प्रभु हेतु प्रेम पाती

कोई तो पहुंचा दो,
मेरे प्रेम की पांति।
नील गगन के पार,
रहते हैं मेरे साथी।
कोई तो पहुंचा दो,
मेरे प्रेम की पांति।।

लिखी हूंँ अंँसुवन जल से।
हृदय के अंतस्थल से।
तपे हृदय कुम्हार की,
अंवे की है भांति।
कोई तो पहुंचा दो,
मेरे प्रेम की पांति।।

उनसे आप यह कहना।
अलग कहीं नहीं रहना।
उनसे अलग मेरे लिए,
सुख भी दुख है लाती।
कोई तो पहुंचा दो,
मेरे प्रेम की पांति।।

प्रभु मेरे प्राण के प्राण।
लगा रहे उनमें ध्यान।
प्रभु से ही जले है,
मेरे जीवन की बाती।
कोई तो पहुंचा दो,
मेरे प्रेम की पांति।।

रचयिता -श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

अरज सुनो माते | Araj Suno Mate

Similar Posts

  • गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

    गर्म हवाएं ( Garm Hawayen )   बह रही हवाएं गर्म हैं मुश्किल है लू से बचकर रहना एक छत हि काफी नहीं तुम भी जरा संभलकर चलना उमस भरा माहौल है हो गई है खत्म सोच की शीतलता उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता खो गई है पहचान…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

  • टी.आर.पी. के चक्कर में

    टी.आर.पी. के चक्कर में ****** आजकल चैनलों पर न्यूज की जगह डिबेट आ रह रहे हैं, बहुत लोग अब टी.वी देखने से घबरा रहे हैं। जनता के सरोकार वाली खबरों की जगह- नफरत और हिंसा बढ़ाने वाले टॉपिक डिबेट में छा रहे हैं, टी.वी वाले एंकर एक तरह से जनता को उकसा रहे हैं। चीख-चीख…

  • मां दुर्गे कालरात्रि | Maa Durge Kalratri

    मां दुर्गे कालरात्रि ( Maa Durge Kalratri )   रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार मां दुर्गे कालरात्रि आभा, अद्भुत अनुपम मनोहारी । सघन तिमिर सम वर्णा दर्शन, साधक जन अति शुभकारी । संपूर्ण ब्रह्मांड सिद्धि वृष्टि, सर्वत्र खुशियां आनंद बहार । रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।। महायोगीश्वरी महायोगिनी…

  • Kavita Chandrawar | चंद्रवार का गृहकार्य

    चंद्रवार का गृहकार्य ( एक विलोमपदी )   टेक धन लोलुप भेड़ियों के झुंड में प्रजातंत्र, अकेली भेड़ सा घिर गया है। आदर्शवाद की टेक पर, चलते – चलते, कटे पेड़ सा गिर गया है। मुट्ठी भर सत्पुरुष लजा- लजा कर सिर धुन रहे हैं, और अनगिनत कापुरुष राजा, नित नया जाल बुन रहे हैं।…

  • प्रभु तुम आए | Prabhu tum Aaye

    प्रभु तुम आए ( Prabhu tum aaye )    प्रभु तुम आए , दीन हीन बनकर , हमारे द्वार, मैंने तुझे दुत्कारा , जलील किया, तुम कुछ ना बोले , मेरी सारी नादानियों को, सहते रहे, फिर लौट गये। मैं मंदिरों में , तुझे ढूंढता रहा, परंतु मंदिर के बाहर, कोढी का रूप रखकर ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *