माँ आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है

“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है

“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है

 

यशोदा-कौशल्या से ज़्यादा लाड लड़ाती,
देख-देख अठखेलियां मंद-मंद मुस्काती,
आशीषों की झड़ी लगा के लेती है बलाए,
आज भी माथा चूम जी भरके देती दुवाएं,
ममता का सागर वो निश्छल बरसाती है !
“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! १ !!

क्या कोई वैद्य और हकीम जान पायेगा,
रब के बाद कौन ऐसे मुझे समझ पायेगा,
बिना किसी यंत्र हाल-ऐ-दिल जान लेती,
बिना मंत्र दिल-ओ-दिमाग पहचान लेती,
समझ के मेरी परेशानी सीने से लगाती है !
“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! २ !!

दूर रहकर भी, मेरी हर खबऱ रख लेती है,
कुछ खाया या नहीं शक्ल से परख लेती है,
मेरी पसंद नापसंद मुझसे ज़्यादा जानती है,
पचास में भी मुझे पांच का बच्चा मानती है,
बिठाकर पास हाथों से निवालें खिलाती है !
“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! ३ !!

गर्भ में अपने बसाकर दुःख सहा कितना,
वसुधा के ह्रदय, अंबर के आँचल जितना,
हर मौसम के थपेड़े चुपके हँसकर सहती,
बन आये चाहे जां पे मगर कुछ न कहती,
बुरी बला से बचाने काला टिका लगाती है !
“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! ४ !!

चोट मुझे लगती, दर्द में वो तड़प जाती है,
कोई मुझे कुछ कहे तो वो भड़क जाती है,
कर्ज उस स्नेह का चाहकर चुकाया न जाए,
भर जिंदगी का उसे बराबर उठाया न जाए,
जब पाता खुद असहाय गोद में सुलाती है !
“माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! ५ !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

चुनावी वादे | लुगाई मिलेगी

Similar Posts

  • मां महागौरी | Maa Mahagauri

    मां महागौरी ( Maa Mahagauri )    नवरात्रि की अष्टमी शुभ तिथि है आई, माता पूजन और हवन कर लो सब भाई। अष्टम दुर्गा के रूप में आती हैं महागौरी, वृष सवारी करती माता चार भुजाधारी। एक हाथ में त्रिशूल धरे दूजे डमरू बजाए, शान्त स्वभाव वाली माता वर मुद्रा दिखलाए। शिव प्रिया मां उमा…

  • सूनी होली | Poem suni holi

    सूनी होली ( Suni holi )   छेड़छाड़ ना कोई शरारत ना कोई हॅंसी ठिठोली ना कोई रंगों की महफ़िल ना कोई घूँट ना गोली सारा  जग  वैसा  ही  है पर लगती एक कमी है सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन  कैसी  होली हो ली   भीड़ भाड़ औ’ शोरो गुल सब सन्नाटा बन बिखरा जितना…

  • निजी आजादी | Niji Zindagi

    निजी आजादी ( Niji zindagi )    गलत को गलत यदि कह न सको तो गलत का साथ भी गलत ही होगा स्वयं को निर्दोष समझने से पहले अपनी भूमिका भी माननी होगी… दुनियां के उसूलों के साथ चलना स्वयं को गुलाम बना लेना है विशिष्टता मे लोग अलग कुछ नही करते ढंग ही उनका…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) षष्ठ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) षष्ठ दिवस भुवाल माता का नाम स्मरण कर लेबिरामी – बिरामी की पावन धराका अदभुत इतिहास हैंचिन्मय विश्वास हैंनभ से निरुपमरवि यान उतरागूँज रही हैं चपे – चपे परकल्याणी भुवाल – माता ।आपण अक्षत सहनाणी दिल कीतम में अभिनव आलोक बिखरासदैव जागते रहने सेसदा सफलताएं चलतीजागृति के आगे – आगेजीवन…

  • धन्य धन्य पावन भूमि | Pavan Bhumi

    धन्य धन्य पावन भूमि ( Dhanya dhanya pavan bhumi )   कल कल पावन गंगाधारा हिम शिखर लगे प्यारा धन्य धन्य मां भारती धन्य धन्य भारतवर्ष हमारा सदा लूटाती स्नेह धारा मां ममता की मूरत सारी आशीषो से झोली भरती जननी जन्मभूमि प्यारी धन्य धन्य वीर प्रसूता प्राण न्योछावर कर जाते धन्य लाल भारतमाता तेरे…

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *