मां बाप से मुंह मोड़ लिया | Maa Baap se

मां बाप से मुंह मोड़ लिया

( Maa baap se munh mod liya )

 

लाठी के सहारो ने, बुढ़ी आंखों के नयनतारों ने।
घर के राजकुमारों ने, बेघर बना कर छोड़ दिया।

कैसा घोर कलयुग आया, स्वार्थ का यह दौर छाया।
सबसे प्यारी हुई माया, मां बाप से मुंह मोड़ लिया।

लूटपाट का चलन चला है, संतानों ने हमें छला है।
बांध दिया है घर के बाहर, जिंदा मरने छोड़ दिया।

मुंह के छोड़े हमने निवाले, जीवन झौंक दिए उजाले।
लाज शर्म की हदें पार कर, जीवन कैसा मोड़ दिया।

कितने देव पत्थर पूजे, हर ख्वाहिश पूरी की हमने।
बूढ़े मां-बाप हुए देखो, रिश्तों नातों को तोड़ दिया।

करूण व्यथा सुनकर, करुणाकर भी मौन हो चला।
कालचक्र ने करवट बदली, भाग्य भरोसे छोड़ दिया।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भूल गए सावन के झूले | Sawan ke Jhoole

Similar Posts

  • Holi Kavita | होली के त्यौहार पर कविता

    होली ( Holi )   रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली फागुन का सजीला सिंगार है होली बेरंग ज़िंदगी में फिर लाई बहार है होली प्राणियों में बसा सच्चा प्यार है होली । रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली ।।   बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली राधा-कृष्ण के प्रेम का अमर…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • जीवन की कहानी

    जीवन की कहानी जीवन की कहानी अनकही है,हर मोड़ पे एक नयी रहनी है।आंसू और मुस्कान साथ चलते,सपने भी कभी टूटते, कभी पलते। हर दिन नया संघर्ष दिखाता,कभी हलचल, कभी सन्नाटा।हर रात खुद से सवाल करता,क्या खोया, क्या पाया, क्या अब करना। धूप-छांव में ही पलते हैं,राहों में कांटे बिछते हैं।मंज़िल दूर होती है कभी,पर…

  • हमारे अटल जी

    हमारे अटल जी जो अटल रहा,अटल है उसका क्या बखान लिखूं,जिसे अमरत्व प्राप्त हो उसका जीवनदान लिखूं।जिसने भारतीय भाषाओं को जग में मान देकर,प्रति करूं खुद को समर्पित थोड़ा सा ज्ञान लिखूं।। अटल जी की प्रतिभाओं को सारा जग जानता है,कोई ऐसा लाल नहीं,जो इस लाल को न पहचानता है।जिसने पूरे ब्रह्मांड को अपना ही…

  • आना किसी दिन | Aana kisi din | love poetry in Hindi

    आना किसी दिन ( Aana kisi din )   किसी दिन आना और पास आकर दिल से पूछना… कि दोस्त……. क्या रंज है तुम्हें…..? नाराज़ हो क्या….? किस बात से ख़फ़ा हो…..? मुझसे रुसवा क्यूँ हो…….? अब तुम दूर से पूछोगे तो सब ख़रीयत ही बताएँगे न……. सब सकुशल ही कहेंगे न……… अब दूर से…

  • सालासर बालाजी धाम | Kavita Salasar Balaji Dham

    सालासर बालाजी धाम   मनोकामनाएं पूर्ण हो रहीं, सालासर दरबार में राजस्थान सुजानगढ़ अवस्थित, बाला जी महाराज परम स्थल । हर कदम दिव्यता स्पंदन, आध्यात्म ओज प्रभाव सकल । दर्शन अनुपमा हर्षल प्रियल, अनंत खुशियां भक्त वत्सल चमत्कार में । मनोकामनाएं पूर्ण हो रहीं, सालासर दरबार में ।। शुभ स्थापना श्रेय मोहन दास , मूर्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *